{"_id":"61be064594d2ec15956cb629","slug":"mahapanchayat-of-khaps-will-be-held-in-jind-of-haryana-on-the-issue-of-raising-the-minimum-age-of-marriage-for-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की उम्र 21 साल: खापों की महापंचायत 23 को, कहा- न्यूनतम उम्र चाहे 24 कर दें, लेकिन हिंदू मैरिज एक्ट में हो ये बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की उम्र 21 साल: खापों की महापंचायत 23 को, कहा- न्यूनतम उम्र चाहे 24 कर दें, लेकिन हिंदू मैरिज एक्ट में हो ये बदलाव
Sat, 18 Dec 2021 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 09:33 PM IST
सार
लड़की की शादी के लिए 21 साल उम्र करने के मुद्दे पर 23 को जींद में खापों की महापंचायत होगी। दहिया खाप के पदाधिकारी सुरेंद्र दहिया ने सरकार से हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि प्रेम विवाह के दौरान युवक-युवती के माता-पिता की मौजूदगी अनिवार्य की जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दहिया खाप के पदाधिकारी सुरेंद्र दहिया ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लड़कियों की शादी की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 साल करने के कदम पर 23 दिसंबर को जींद में खापों की महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर खाप अपना पक्ष रखेंगी।
विज्ञापन
वह शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में ट्रक यूनियन कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुरेंद्र दहिया ने कहा कि वर्तमान में ज्यादातर लड़कियां 24-25 वर्ष की आयु में ही शादी करती है। सरकार ने अगर शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष का फैसला लिया है तो काफी सोच-समझकर ही लिया होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर भारत की एक महत्वपूर्ण मांग पर भी सरकार अगर गंभीरता दिखाए तो कई प्रकार के विवाद सुलझ जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः Cold Wave in Haryana: सिरसा का न्यूनतम तापमान 2.4 तो नारनौल का 3 रहा डिग्री सेल्सियस, अभी और बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव व आसपास के भाईचारे और गोत्र को लेकर हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन किया जाए। प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की मौजूदगी भी अनिवार्य करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में अगर यह बदलाव हो जाए तो शादी को लेकर समाज के अधिकतर विवाद पैदा ही नहीं होंगे। यहीं नहीं इसके बाद बेशक लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष कर दी जाए, इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सुरेंद्र दहिया ने कहा कि जींद में आयोजित होने वाली खापों की महापंचायत में प्रदेश की सभी खापें मिलकर फैसला करेंगी और आपसी विचार-विमर्श के बाद लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने वाले कदम पर अपना रुख साफ करेंगी।