फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF team arrested criminal Raju bassoudi and sandeep kala gang's three member .

एसटीएफ ने राजू बसौदी व संदीप उर्फ काला जेठेड़ी गैंग के तीन बदमाशों को लूट का षड्यंत्र रचते किया गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
STF team arrested criminal Raju bassoudi  and  sandeep kala gang's three member .
फरीदाबाद के ध्यानार्थ--
विज्ञापन

एसटीएफ ने राजू बसौदी और संदीप उर्फ काला जेठेड़ी गैंग के तीन बदमाशों को लूट का षड्यंत्र रचते दबोचा
-एचएसआईआईडीसी राई चौक से किया गया गिरफ्तार, अवैध हथियार किए बरामद
-गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद से फरार संदीप उर्फ काला को भगाने के षड्यंत्र में रहे हैं शामिल
-शराब कारोबारी नरेंद्र उर्फ नंदा की हत्या के मामले में भी सामने आई संलिप्तता
फोटो : 23 : लूट का षड्यंत्र रचते हुए एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार आरोपी।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसटीएफ की सोनीपत इकाई ने राई औद्योगिक क्षेत्र से राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे काला जठेड़ी व राजू बसौदी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पुरानी बसौदी का रहने वाला राजेश उर्फ राजू उर्फ मोटा, मूलरूप से गांव खेवड़ा फिलहाल बहालगढ़ निवासी प्रदीप उर्फ भोला व गांव जठेड़ी निवासी ओमकुमार है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ के बाद उनके तार फरीदाबाद में पुलिस कस्टडी से भगाए गए कुख्यात काला जठेड़ी के मामले से भी जुड़ हैं। काला जठेड़ी को भगाने के षड्यंत्र में आरोपी शामिल रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसएसपी जश्नदीप सिंह ने बताया कि एसटीएफ की सोनीपत इकाई में शामिल एसआई राजबीर सिंह अपनी टीम में शामिल एएसआई चांद राम, एचसी जितेंद्र, देवेंद्र व संदीप के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी व राजू बसौदी गैंग के तीन बदमाश राई औद्योगिक क्षेत्र में राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। जिस पर टीम ने एचसी जितेंद्र को उस तरफ भेजा। जिस पर आरोपियों ने जितेंद्र को पकड़ लिया। एचसी जितेंद्र ने पकड़ते ही शोर मचाया तो पुलिस टीम ने तीनों को काबू कर लिया। आरोपियों ने अपनी पहचान राजेश उर्फ राजू उर्फ मोटा, प्रदीप उर्फ भोला व ओमकुमार के रूप में दी। पुलिस ने प्रदीप के पास से लोडेड तमंचा व दो कारतूस, राजेश के पास से 32 बोर की पिस्टल व कारतूस तथा ओमकुमार के पास से प्लास्टिक का टुकड़ा मिला। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से एक कार भी बरामद की। तीनों आरोपी राजू बसौदी व काला जठेड़ी गैंग के हैं। आरोपियों ने बताया कि वह राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र रच रहे थे। पुलिस ने तीनों को राई थाना पुलिस को सौंप दिया। उनके खिलाफ राई थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को राई पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

काला जठेड़ी को भगाने के षड्यंत्र में रहे शामिल
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि यह शातिर बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरीदाबाद में पुलिस टीम पर हमला कर भगाने के मामले में संलिप्त थे। उसे भगाने के मामले का पूरा षड्यंत्र रचने में उनकी भूमिका थी। साथ ही वह काला जेठेड़ी के लिए पैसों का इंतजाम करने में लगे हैं। वह उसके संपर्क में रहे हैं। इसके साथ ही तीनों आरोपियों की संलिप्तता 14 मार्च, 2019 को गांव खेवड़ा में हुए शराब कारोबारी नरेंद्र उर्फ नंदा के मामले में भी सामने आई है। पुलिस जल्द मामलों से जुड़े तथ्यों को जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में रहे हैं नामजद
राजू उर्फ राजेश : 23 जनवरी, 2010 को राई थाना में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
-16 दिसंबर, 2012 को कुंडली थाना में मारपीट व आरोपी को शरण देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
प्रदीप : 31 अगस्त, 2014 को अवैध हथियार के मामले में राई पुलिस ने काबू किया।
-मार्च, 2017 में राई थाना में हत्या के प्रयास के मामले में नामजद हुआ।
-अप्रैल, 2018 में राई में हत्या के मामले में नामजद हुआ।
ओमकुमार : 1 जनवरी, 2015 को राई में मारपीट व धमकी देने के मामले में नामजद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed