{"_id":"678e5333ada6fb3737024852","slug":"state-team-leaves-for-leh-for-khelo-india-winter-games-28-players-will-showcase-their-talent-sonipat-news-c-197-1-snp1007-131084-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए प्रदेश की टीम लेह रवाना, 28 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए प्रदेश की टीम लेह रवाना, 28 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
Tue, 21 Jan 2025 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए र
सोनीपत। खेलो इंडिया विंटर गेम्स में अपने प्रतिभा के जौहर दिखाने के लिए प्रदेश की टीम लेह को रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता लद्दाख के लेह में 23 से 27 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें 14 राज्यों के करीब 172 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश की 28 खिलाड़ियों की टीम दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए हैं। प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाऐंगे।
खेलो इंडिया के मुख्य प्रबंधक एवं प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि प्रदेश की टीम में कुल 32 सदस्यों का दल रवाना हुआ है। जिसमें चार प्रशिक्षक व प्रबंधक के साथ 28 आइस स्केटर्स शामिल है। प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह लोहान ने बताया कि इस बार हरियाणा के टीम में अधिकांश नए चेहरों को मौका दिया गया है। प्रदेश सरकार ने आइस स्केटर्स खिलाड़ियों के आवागमन व खानपान के लिए करीब नौ लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। टीम में सोनीपत की अंशिका व गौरव पानीपत की तरफ से खेल रहे हैं। अंशिका ने दिसंबर 2024 में हुई एशियन रोल बॉल प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रही। प्रशिक्षक मनीष नैन व विनोद ने बधाई दी।
विजेताओं को एसोसिएशन भी देगी नकद पुरस्कार
प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह लोहान ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से दिए जाने वाले पुरस्कार के अलावा एसोसिएशन भी पुरस्कृत करेगी। एसोसिएशन स्वर्ण पदक विजेता को 21 हजार, रजत को 11 हजार व कांस्य पदक विजेता को 5100 रुपये देगी।
विज्ञापन
यह हैं प्रदेश के 28 आइस स्केटर्स
टीम में हिसार से रमनदीप सिंह, राहुल शर्मा, शुभम जोगी, विकास कुमार, रोहित, अंबाला से सचिन सिंह, अभिषेक कालरा, रोहतक से लक्ष्य खट्टर, दिव्य ज्योत मल्होत्रा, हर्षिता, जींद से वंश ढिल्लो, रोहित कुमार, महक, सिमरन, चाहत, सोनीपत से परीक्षित खरोलिया, रैना कुकरेजा, शिवम दहिया, पानीपत से अंशिका, गौरव खटकड़, फरीदाबाद से जिया सिंह, कुरुक्षेत्र से तनिष्का, हर्षिता, गुरुग्राम से अभ्युदय, स्तुति ढांढनिया, शिवम सिंह व फतेहाबाद से कपिश कौशिक व तुषार खटकड़ शामिल है।
प्रतियोगिता में प्रदेश के सबसे ज्यादा आइस स्केटर्स
- हरियाणा-28, हिमाचल प्रदेश-22, आंध्र प्रदेश-20, महाराष्ट्र-16, तेलंगाना-16, कर्नाटक-15, गुजरात-आठ, मध्य प्रदेश-पांच, पुडुचेरी-सात, तमिलनाडु-11, जम्मू कश्मीर-11, दिल्ली- दो, उत्तरप्रदेश -दो, उत्तराखंड-एक व लेह-लद्दाख के आठ खिलाड़ी शामिल हैं।