फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State-level wrestling competition to be held from September 8 to 10.

Sonipat News: आठ से 10 सितंबर तक होगी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Sun, 06 Sep 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
State-level wrestling competition to be held from September 8 to 10.
सोनीपत। 59वीं राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में 8 से 10 सितंबर तक होगी। तीन दिनों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे। प्रत्येक दिन पहलवानों के वजन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को अंडर-14, 9 सितंबर को अंडर-17 और 10 सितंबर को अंडर-19 बालक वर्ग के पहलवानों का वजन होगा। इसके बाद संबंधित आयु वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे। अंडर-14 में फ्री स्टाइल कुश्ती होगी। अंडर-17 और अंडर-19 में फ्री स्टाइल के साथ ग्रीको रोमन शैली में भी मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग दिन तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed