फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level sports Mahakumbh postponed, expected to be held in July

Sonipat News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ स्थगित, जुलाई में होने की आस

Thu, 13 Jun 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
State level sports Mahakumbh postponed, expected to be held in July
सोनीपत। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को स्थगित कर दिया गया है। खेल विभाग पंचकूला की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर में 15 से 18 जून के तक खेल महाकुंभ कराया जाना था। अब जुलाई माह में खेल महाकुंभ होने की आस है। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में 24 खेलों के मुकाबले होने हैं।
विज्ञापन

गर्मी हो सकती है वजह

माना जा रहा है कि महाकुंभ को स्थगित करने की मुख्य वजह भीषण गर्मी का मौसम है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। इस कारण से खेल अधिकारियों ने खेल महाकुंभ को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

ट्रायल में करीब 900 खिलाड़ियों के लिया था भाग :
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिलास्तर पर ट्रायल कराए गए थे। इसमें जिले के करीब 900 खिलाड़ियों के भाग लिया था। इनमें से करीब 550 खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए थे। जिले से सभी खेलों के लिए 300 पुरुष व 250 महिला खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चयनित किया गया हैं। खेल मुख्यालय ने 14 जून तक जिला खेल अधिकारियों से खिलाड़ियों के खेल पोशाक के साइज मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को आगामी निर्देशों तक स्थगित कर दिया गया हैं। जिले से 550 खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया गया था। यह खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों की खेल पोशाक का साइज 14 जून तक खेल मुख्यालय में भेजना है।
देवेंद्र सिंह दहिया, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed