{"_id":"6ace9ca38b5a4a80690a0c59","slug":"staging-of-the-slaying-of-tadaka-and-sitas-swayamvar-in-ramlila-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162344-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रामलीला में ताड़का वध और सीता स्वयंवर का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रामलीला में ताड़का वध और सीता स्वयंवर का मंचन
Wed, 14 Oct 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव दातौली में रामलीला के दौरान कलाकारों व आयोजकों संग विधायक देवेंद्र कादियान।
गन्नौर। गांव दातौली में मंगलवार को आयोजित रामलीला में ताड़का वध और सीता स्वयंवर के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण की घटनाओं को जीवंत किया। मंचन के दौरान दर्शकों ने उत्साह के साथ प्रसंगों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने शिरकत की। उन्होंने रामलीला आयोजन से जुड़े लोगों और कलाकारों की सराहना की। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाता है।
मंचन में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ वन में पहुंचे भगवान श्रीराम ने राक्षसी ताड़का का वध कर ऋषियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई। वहीं, सीता स्वयंवर के प्रसंग में भगवान श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला पहनाई। कार्यक्रम में प्रदीप पराशर एडवोकेट, रविदत्त भारद्वाज, रामकुमार गोस्वामी, कृष्ण भारद्वाज, हरिचंद गोस्वामी, विनोद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।