फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Staff members, who have not received their salaries for six months, met with the Education Minister to request adjustment into the government system.

Sonipat News: छह माह से नहीं मिला वेतन, सरकारी व्यवस्था में समायोजन के लिए शिक्षा मंत्री से मिला स्टाफ

Tue, 03 Feb 2026 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Staff members, who have not received their salaries for six months, met with the Education Minister to request adjustment into the government system.
फोटो : : पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलता कन्या महाविद्यालय खरखौदा का स्टाफ। स्रो
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में कार्यरत अस्थायी एवं स्ववित्त पोषित नियमित (विश्वविद्यालय से स्वीकृत) शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब तक न तो सरकारी व्यवस्था में समायोजित किया है और न ही छह माह से वेतन का भुगतान किया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट के साथ मानसिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अपनी समस्याओं को लेकर महाविद्यालय का स्टाफ पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिला और पूरे मामले से अवगत कराया। महाविद्यालय को 6 जून 2025 को सरकारी घोषित किया गया था। बताया कि लगातार छह माह से वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कर्मचारियों की बात को गंभीरता से लेते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए और नियमितीकरण की प्रक्रिया को जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद कर्मचारियों में राहत की उम्मीद जगी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं हुआ तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed