फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports Maha Kumbh: Sonipat beat Panchkula 2-0 in men's quarter finals

खेल महाकुंभ : पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में सोनीपत ने पंचकूला को 2-0 से हराया

Mon, 04 Aug 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sports Maha Kumbh: Sonipat beat Panchkula 2-0 in men's quarter finals
फोटो 26: सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के टे
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में रविवार को खेल विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान राज्यस्तरीय टेनिस प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। प्रतियोगिता के दौरान हुए विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन सोमवार को होगा। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

4 अगस्त तक होने वाली टेनिस स्पर्धा में प्रदेशभर से 230 पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिला खेल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले व सेमीफाइनल मुकाबले कराए गए। वहीं, महिलाओं के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पुरुषों के क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में जींद ने करनाल का 2-0 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन

यमुनानगर ने फरीदाबाद को 2-0, रोहतक ने अंबाला को 2-0 और सोनीपत ने पंचकूला को 2-0 के स्कोर से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यमुनानगर ने जींद को 2-1 से हराया। वहीं पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोनीपत ने गुरुग्राम को 2-1, कुरुक्षेत्र ने हिसार को 2-0, यमुनानगर ने एमएनएसएस राई को 2-0 और करनाल ने सिरसा को 2-1 के स्कोर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों व महिलाओं के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले सोमवार को कराए जाएंगे। फाइनल में विजेता रहने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया किया।

विजेता खिलाड़ियों को बाद में मिलेगा ग्रेडेशन प्रमाणपत्र

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खेल महाकुंभ के विजेताओं को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अभी मुख्यालय स्तर पर उन प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर नहीं हो पाए है। उस प्रमाणपत्र आधार पर खिलाड़ी ग्रुप डी की सरकारी नौकरी पा सकेंगे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार मुख्यातिथि होंगे। खेल विभाग की उप निदेशक सुनीता दलाल विशेष अतिथि होंगी। पुरुष व महिलाओं के प्रथम तीन-तीन विजेता टीमों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

फोटो 26: सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के टे

फोटो 26: सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के टे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed