फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students were made aware of rabies prevention.

Sonipat News: विद्यार्थियों को रेबीज से बचाव के प्रति किया जागरूक

Wed, 30 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of rabies prevention.
सोनीपत। विश्व रेबीज दिवस पर जिला पशु विज्ञान केंद्र की ओर से ककरोई चौक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को रेबीज के खतरे, बचाव और पशु के काटने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा के निर्देशानुसार डॉ. गौरी चंद्रात्रे ने विद्यार्थियों को रेबीज के लक्षण, संक्रमण के कारण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि कुत्ते या किसी संदिग्ध पशु के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए और बिना देरी चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आवारा या अपरिचित पशुओं के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ से बचने की अपील की। पशु के व्यवहार में असामान्य बदलाव दिखने पर स्वयं उपचार करने के बजाय संबंधित विभाग या विशेषज्ञ को सूचना देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed