{"_id":"6a92c600b38d79db0f06580c","slug":"sports-development-committee-won-the-cricket-match-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159595-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेल विकास समिति ने जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेल विकास समिति ने जीता क्रिकेट मुकाबला
Sat, 29 Aug 2026 05:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव अटेरना में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते खे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विकास समिति की ओर से अटेरना में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।
क्रिकेट मुकाबले में अटेरना, जाखौली, जगदीशपुर, झुंडपुर, पोसरा, औरंगाबाद, खेवड़ा और नांगल गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वैभव, अंशु, लक्ष्य, अयांश, विक्रांत, हर्षित, देव, केशव, आयन और वंश सहित खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल विकास समिति की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 175 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह खेल विकास समिति की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के अंत में युवा खिलाड़ियों को कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें खेलों में निरंतर मेहनत करने और अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
खेल विकास समिति के प्रधान दीपक चौहान ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्हें खेल मैदान से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को नशे की बुराई से बचाना है तो उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना होगा। खिलाड़ी का जीवन अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से जुड़ा होता है।
खेल युवाओं को स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य की दिशा देते हैं। समिति का प्रयास है कि गांव-गांव में मौजूद प्रतिभावान युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।