फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paved road completed at a cost of 25.76 lakh.

Sonipat News: 25.76 लाख रुपये से पक्का रास्ता बनकर तैयार

Mon, 31 Aug 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Paved road completed at a cost of 25.76 lakh.
फोटो: साेनीपत के गांव धतूरी में पक्के रास्ते का लोकार्पण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प
गन्नौर। गांव धतूरी में खेत-खलिहान योजना के तहत पीडब्ल्यूडी रोड से किसान बिजेंद्र के खेत तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा खेत का रास्ता बनकर तैयार हो गया है। 25.76 लाख रुपये की लागत से बने करीब 16 फीट चौड़े रास्ते का विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। रास्ता बनने से किसानों को खेतों तक आने-जाने और फसल मंडी तक पहुंचाने में सुविधा होगी। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में खेतों के रास्तों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का कराया जा रहा है। कच्चे रास्तों के कारण बारिश के दिनों में किसानों को खेतों तक पहुंचने और फसल बाहर लाने में परेशानी होती है। पक्के रास्ते बनने से यह समस्या दूर होगी और किसान अपनी फसल आसानी से मंडी तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान कच्चे रास्ते पर किसानों को काफी परेशानी होती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed