{"_id":"674e1ef75a0ee3f259078eb7","slug":"speeding-thar-hits-bike-two-killed-sonipat-news-c-17-roh1020-555820-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र के नांदल भवन के पास बेलगाम थार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
परिजनों ने थार चालक के खिलाफ लापरवाही और तेजी से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कराया है। नांदल भवन के पास इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस संबंध में न तो यातायात पुलिस ने कोई कदम उठाया है और न ही समाज के लोगों की ओर से कोई पहल की गई है।
पुलिस ने बताया कि रोहतक के पहरावर निवासी शिवकुमार (66) रेलवे से सेवानिवृत्त थे। वह बोहर गांव में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। जब वह आईएमटी क्षेत्र बाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो बोहर निवासी प्रेम (54) ने उनसे बाइक पर लिफ्ट मांगी। बुजुर्ग ने प्रेम को बाइक पर बैठा लिया और आगे बढ़ गए।
जब दोनों बाइक पर सवार होकर नांदल भवन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आई थार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और प्रेम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रेम यूपी के कन्नौज के इजलपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान शिवकुमार ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार कार को एक बुजुर्ग ही चला रहा था। गाड़ी की रफ्तार अधिक थी और नांदल भवन के पास असंतुलित हो गई और आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। आरोपी चालक थार को मौके से लेकर भाग गया। पुलिस ने शिवकुमार के बेटे विजय की शिकायत पर आरोपी थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रेम ने आईएमटी क्षेत्र में ही घटनास्थल से करीब एक किमी पहले ही बुजुर्ग से बाइक पर लिफ्ट ली थी और नांदल भवन के पास आने पर हादसे का शिकार हो गया। प्रेम अपने घर में अकेला कमाने वाला था और बच्चे भी छोटे-छोटे हैं। नांदल भवन रोड पर वाहनों का आवागमन अधिक : नांदल भवन के पास हादसों के पीछे जानकार लोगों ने कई कारण बताए हैं। इनमें एक कारण है कि इस रोड पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है, जबकि दूसरा कारण है कि वहां पर पार्क है तो लोगों का आना-जाना अधिक होता है।
वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए ब्रेकर बनाए हुए हैं और कई बार यही हादसे का कारण बनते हैं।