फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Speeding car hits auto, one passenger dead, three injured

Sonipat News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक सवारी की मौत, तीन घायल

Sat, 03 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Speeding car hits auto, one passenger dead, three injured
गन्नौर। कंपनी से सवारी लेकर लौट रहे ऑटो को बादशाही रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटाे चालक व ऑटो में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल ऑटो चालक ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी।
विज्ञापन

ऑटो चालक वार्ड-तीन निवासी श्याम ने बताया कि वह अपने ऑटो में बादशाही रोड स्थित कंपनी से सवारी लेकर गन्नौर की तरफ आ रहा था। कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर लगने से वह और ऑटो में बैठे बिहार के शकुराबाद (जहानाबाद) फिलहाल बीएसटी आईटीआई के पास किराये पर रहने वाले पिंटू और नमस्ते चौक निवासी संजय व जन्लेहक घायल हो गए। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed