फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Speeding and carelessness... Roads turning red with blood, 13 lives lost in 7 days

तेज रफ्तार और लापरवाही... खून से लाल हो रहीं सड़कें, 7 दिन में 13 की गई जान

Sun, 17 Apr 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Speeding and carelessness... Roads turning red with blood, 13 lives lost in 7 days
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : Sonipat
सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही जिले के लोगों पर कहर बरपा रही है। सड़कें रोजाना खून से लाल हो रही हैं। सिर्फ सात दिन में 13 लोगों की जान जा चुकी है। सड़क हादसे पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर तमाम कोशिशों के बाद भी हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। मुख्य रूप से वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगना हादसे की सबसे बड़ी वजह बन रही है।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अवहेलना का असर सड़क पर दिखाई दे रहा है। सोनीपत में रोजाना कहीं न कहीं कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों की अवहेलना से कई वाहन चालक दूसरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। उनकी गलती का खामियाजा दूसरे वाहन चालक को जान देकर चुकाना पड़ता है। शुक्रवार रात को भी खानपुर खुर्द के पास बलेनो चालक की गलती ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी को लील लिया।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
गांव खानपुर खुर्द में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा है। ग्रामीण व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। अजमेर की आंखों के सामने ही उसका बड़ा भाई-भाभी और पत्नी सदा के लिए उनसे बिछुड़ गए। जहां जसमेर व उनकी पत्नी अनीता की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, वहीं राखी की मौत से उसका बेटा भी सदा के लिए मां से बिछुड़ गया है। जसमेर व अनीता के पास एक बेटा व बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में इनकी गईं जानें
-16 अप्रैल को बुटाना के पास हादसे में बुजुर्ग की जान गई।
-15 अप्रैल की रात को खानपुर खुर्द के पास परिवार के तीन सदस्यों की जान गई।
-14 अप्रैल को भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मल्हा माजरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, चचेरा भाई व दूसरी कार का चालक भी घायल हो गए।
-13 अप्रैल की रात को नाहरा पानी की टंकी के पास दो कैंटर की टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।
-13 अप्रैल की रात को खरखौदा में जसराणा-फरमाणा मार्ग पर कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान की मौत हो गई।
-13 अप्रैल को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास साइकिल की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
-12 अप्रैल को दिल्ली मार्ग पर पिपली गांव के पास बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
-12 अप्रैल को ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुई स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई।
-11 अप्रैल को गांव किलोहड़द-बड़वासनी के बीच सड़क हादसे में मेट्रो ट्रेन कर्मी की मौत हो गई।
-10 अप्रैल को कुमासपुर के पास हादसे में दिल्ली पुलिस में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed