{"_id":"685af974df52d7058607ced8","slug":"special-courses-will-start-in-national-law-university-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138473-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शुरू होंगे विशेष पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शुरू होंगे विशेष पाठ्यक्रम
Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विशेष भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय को और अधिक सशक्त व अग्रणी विधि संस्थान के रूप में विकसित करने पर विचार-विमर्श किया।
प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के नवनियुक्त कुलपतियों की चंडीगढ़ में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की। बैठक के बाद सोनीपत के डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की आगामी रणनीति के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य आगामी वर्षों में विधि शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से शैक्षणिक सहयोग स्थापित करना, छात्रों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करना, सामाजिक न्याय व संविधानिक मूल्यों पर आधारित विशेष पाठ्यक्रमों को आरंभ करना है।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र कानूनी विधि विश्वविद्यालय है। हमारा लक्ष्य इसे ऐसा केंद्र बनाना है, जो न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विधि शिक्षा व शोध के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए। विश्वविद्यालय छात्रों में नैतिक मूल्यों, संवैधानिक दृष्टिकोणों व व्यावसायिक दक्षता का समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस विश्वविद्यालय से पढ़ने वाले छात्र केवल वकील ही नहीं बनेंगे, बल्कि वह समाज के उत्थान, न्यायपालिका की मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे विधि विशेषज्ञ तैयार करने का लक्ष्य है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखें। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की योजनाओं पर सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।