{"_id":"676cb07a0f97b2fdf605b958","slug":"special-camp-documents-of-450-out-of-700-pension-holders-were-checked-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129868-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष शिविर : 700 में से 450 पेंशन धारकों के दस्तावेजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष शिविर : 700 में से 450 पेंशन धारकों के दस्तावेजों की हुई जांच
Thu, 26 Dec 2024 11:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बस अड्डा के पास सामुदायिक केंद्र में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकाें के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 700 पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। प्रशासन की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने करीब 450 लोगों के दस्तावेजों की जांच की।
वार्ड-2 के लिए सामुदायिक केंद्र में लगाए गए शिविर में करीब 250 पेंशन धारक बिना दस्तावेजों की जांच करवाए वापस लौट गए। शिविर में नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ 450 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। वार्ड पार्षद सुरेंद्र नैय्यर ने आरोप लगाया कि शिविर में प्रशासन की ओर से पेंशन धारकों के लिए पानी व बैठने के उचित प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। अधिकारी शिविर में एक घंटे की देरी से पहुंचे। इसके बावजूद शिविर में सभी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच नहीं हो पाई। शिविर में जितने भी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच की गई, उनका रिकॉर्ड सही मिला। उन्होंने अधिकारियों से वार्ड में दोबारा शिविर लगाने की मांग की, ताकि सभी के दस्तावेजों की जांच हो सके।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन