{"_id":"67b0eb9a875a24fb350ec547","slug":"speakers-from-japan-explain-the-role-of-ai-in-training-and-injury-prevention-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132330-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जापान के वक्ताओं ने बताई प्रशिक्षण व चोट की रोकथाम में एआई की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जापान के वक्ताओं ने बताई प्रशिक्षण व चोट की रोकथाम में एआई की भूमिका
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा में आयोजित कार्यशाला में जापान से
सोनीपत। राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा ने खेल और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाया है। शनिवार को विश्वविद्यालय के बंसीलाल ऑडिटोरियम में खेल व तकनीक विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जापान के टोक्यो स्थित गैकुएगी विश्वविद्यालय से पहुंचे दो वक्ताओं ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य खेल और आधुनिक तकनीकी विकास के बीच के संबंध को समझाना रहा जो विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए एक समृद्ध शिक्षण अनुभव प्रदान करेगा।
जापान से पहुंचे मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नाओकी सुजुकी ने शारीरिक शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रशिक्षण, प्रदर्शन मूल्यांकन और चोटों की रोकथाम में एआई की भूमिका पर चर्चा की। दूसरे वक्ता सहायक प्रोफेसर मि. ताकाशी फुकुशिमा ने मोशन कैप्चर और प्रदर्शन विश्लेषण पर एक सत्र प्रस्तुत किया।
इसमें एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने खेल विज्ञान के क्षेत्र में मूवमेंट एनालिसिस के महत्व को विस्तार से बताया कि कैसे विभिन्न कैमरे मूवमेंट डेटा को प्रभावी ढंग से कैप्चर करने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। इस तकनीक से खिलाड़ी कैसे अपने प्रदर्शन को अनुकूलित कर सकते हैं। कार्यशाला में बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी व पीएचडी प्रोग्राम के लगभग 450 विद्यार्थियों व और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों को खेल के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के विकास को समझने और आधुनिक प्रशिक्षण विधियों में एआई और मोशन एनालिसिस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का पता लगाने में अमूल्य अवसर प्रदान करेगी, जिससे खेल शिक्षा और प्रदर्शन में सुधार होगा। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा को वैश्विक खेल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करने में योगदान करेगा।
यह रहे कार्यशाला के मुख्य बिंदु
-डॉ. नाओकी सुजुकी ने एआई लर्निंग कार्ड्स की प्रभावशीलता पर चर्चा की, जो विद्यार्थियों की स्वायत्तता और प्रेरणा को बढ़ाने का एक प्रभावी उपकरण है।
-शिक्षकों ने इन उपकरणों के स्वतंत्र अध्ययन और छात्रों के बीच गहरे चिंतन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका को पहचाना।
-एआई विद्यार्थियों के चिंतन को सावधानीपूर्वक तैयार किए गए प्रश्नों के माध्यम से मार्गदर्शन करता है जो समीक्षात्मक सोच का समर्थन करते हैं।
-एआई अध्ययन कार्ड्स विद्यार्थियों को कक्षा में अपनी शैक्षिक प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए एक प्रभावी तरीका प्रदान करते हैं।
-यह उपकरण विद्यार्थियों को समस्याओं की पहचान करने और समाधान खोजने में सक्षम बनाते हैं।