फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parents Killed Son at Sonipat

सोनीपतः माता-पिता ने तेजधार हथियार से हमला करके 30 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

Mon, 21 Sep 2020 04:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Parents Killed Son at Sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

गांव बनवासा में माता-पिता ने कमरे में बंद कर चाकू और दाव से करीब छह वार किए। घायल युवक को पहले सामान्य अस्पताल गोहाना और बाद में पीजीआई रोहतक ले जाया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि बेटा अक्सर शराब पीकर मां-बाप से झगड़ा करता था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान माता-पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव बनवासा निवासी अविवाहित पवन (30) अपने पिता रणधीर व मां किताबो के साथ रहता था। पवन का बड़ा भाई प्रवीण अपनी पत्नी व बच्चों के साथ छह साल से उनसे अलग रह रहा है। दोनों के मकान एक-दूसरे से सटे हैं। आरोप है कि रविवार सुबह रणधीर व किताबो ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पवन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


 शोर सुनकर प्रवीण अपने भाई पवन के घर जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। प्रवीण ने आवाज भी दी, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। जिस पर वह अपने घर की छत से पवन के घर के अंदर गया तो पवन अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। रणधीर व किताबो के हाथ में तेजधार हथियार थे। उन्होंने बड़े बेटे से कहा कि जो करना था वह कर दिया। पवन के हाथों व सीने पर वार किए गए थे। प्रवीण अपने भाई पवन को उठा कर गोहाना के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। वारदात के बाद से रणधीर व किताबो फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। उसके भाई प्रवीण के बयान पर उनके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पवन व उसके माता-पिता में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरा खुलासा हो सकेगा।  बदन सिंह, थाना प्रभारी बरोदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed