{"_id":"655c93a93037e0541f0d91c4","slug":"sonipat-villagers-protested-against-the-team-that-came-to-take-out-meters-from-houses-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: घरों से मीटर बाहर निकालने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, मंत्री के बयान पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: घरों से मीटर बाहर निकालने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, मंत्री के बयान पर जताया रोष
Tue, 21 Nov 2023 04:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Nov 2023 04:55 PM IST
सार
गांव भैंसवाल कलां में महिलाएं प्रशासनिक अमले के सामने गली में डेरा डाले बैठी रही। वहीं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के बयान का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन
घरों से मीटर बाहर निकालने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव भैंसवाल कलां में घरों से मीटर बाहर निकालने पहुंची बिजली निगम की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। बिजली निगम की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी फोगाट के नेतृत्व में पहुंची थी। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एसीपी सोमबीर के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
गांव भैंसवाल कलां में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत घरों से मीटर बाहर निकाले जाने है। ग्रामीणों की ओर से इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को बिजली निगम की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गांव में पहुंची। गांव में टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के साथ मौके पर एसीपी सोमबीर, गोहाना सदर थाना प्रभारी उमेश और बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता राज सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के मीटर बाहर निकलने से उनके पास ज्यादा राशि के बिल आने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में वह किसी भी सूरत में मीटरों को बाहर निकलने नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने बिजली मंत्री के ग्रामीणों को दारू पीने के बयान को लेकर रोष जताया। ग्रामीण महिलाएं प्रशासनिक अमले के आगे गली में डेरा डाले बैठी रही।