{"_id":"6560d69d674097e415057754","slug":"sonipat-two-friends-going-to-a-wedding-died-in-a-road-accident-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कन्यादान डालने जाते समय हादसा, दो साथियों की मौत, एक था इकलौता बेटा, दूसरे की डेढ़ साल पहले हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कन्यादान डालने जाते समय हादसा, दो साथियों की मौत, एक था इकलौता बेटा, दूसरे की डेढ़ साल पहले हुई शादी
Fri, 24 Nov 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2023 10:30 PM IST
सार
गांव सफियाबाद से आगे दिल्ली के नरेला की सीमा में आधी रात को हादसा हुआ। नरेला थाना पुलिस ने दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया है। हादसे का शिकार हुआ हिमांशु इकलौता बेटा था और राहुल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। पत्नी छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव सफियाबाद से शादी में कन्यादान डालने दिल्ली के नरेला जा रहे युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। नरेला क्षेत्र में हुए हादसे में दोनों साथियों की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची नरेला थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराय। दो साथियों की मौत से गांव सफियाबाद में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
गांव सफियाबाद निवासी राहुल (24) अपने दोस्त हिमांशु (23) व दीपक उर्फ टोनी के साथ कार में सवार होकर नरेला शादी समारोह में कन्यादान डालने जा रहे थे। कार को हिमांशु चला रहा था। जब वह नरेला सीमा में टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार आगे एक ट्रक में घुस गई। राहगीरों ने तीनों दोस्तों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
राहुल व हिमांशु की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। टोनी को गंभीर हालत में पहले सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल व बाद में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरेला थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राहुल व हिमांशु के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। टोनी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इकलौता बेटा हिमांशु
हादसे का शिकार हुआ हिमांशु अपने पिता दिनेश का इकलौता बेटा था। वहीं हादसे का शिकार हुए राहुल की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। राहुल की पत्नी करीब छह महीने की गर्भवती है।