{"_id":"656319dbd17476aae008be95","slug":"sonipat-tamil-nadu-governor-thiru-rn-ravi-reached-the-sadhana-sathali-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: साधना स्थली पहुंचे तमिलनाडू के राज्यपाल थीरू आरएन रवि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: साधना स्थली पहुंचे तमिलनाडू के राज्यपाल थीरू आरएन रवि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Sun, 26 Nov 2023 03:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:41 PM IST
सार
यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल थीरू आरएन रवि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
साधना स्थली पहुंचे तमिलनाडू के राज्यपाल थीरू आरएन रवि
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव झिंझौली स्थित साधना स्थली में संचालित किए जा रहे कार्यक्रम के समापन अवसर पर रविवार को तमिलनाडू के राज्यपाल थीरू आरएन रवि पहुंचे। साधना स्थली पहुंचने पर हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
खरखौदा के गांव झिंझौली में साधना स्थली है, जहां भाजपा और संघ के लोगों की बैठक आयोजित की जाती हैं। रविवार को यहां पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही। बताया जा रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली शिक्षण संस्था संकल्प की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में तमिलनाडू के राज्यपाल थीरू आरएन रवि पहुंचे। यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल थीरू आरएन रवि ने संबोधित किया।
विज्ञापन