फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Stock of firecrackers was kept in the grocery store, police caught it

Sonipat: किराने की दुकान में रखा था पटाखों का स्टॉक, पुलिस ने पकड़ा

Mon, 21 Oct 2024 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 09:34 PM IST
सार

प्याऊ मनियारी में दुकानदार ने किराना स्टोर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पटाखे छिपाकर रखे थे। पुलिस ने सूचना के बाद कार्रवाई की है। पटाखों को जब्त किया गया है। सोनीपत में लगातार पटाखे पकड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sonipat: Stock of firecrackers was kept in the grocery store, police caught it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में पुलिस ने प्याऊ मनियारी स्थित किराने की दुकान में अवैध रूप से स्टॉक किए गए पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जांच में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


उप निरीक्षक नवीन कुमार ने थाना कुंडली पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ प्याऊ मनियारी में गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली कि प्याऊ मनिहारी में सोनीपत के शिवनगर निवासी रमन किराना स्टोर चलाता हैं। रमन ने किराना स्टोर की पहली मंजिल पर पटाखों का अवैध स्टॉक कर रखा है। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और दुकान की तलाशी ली। पुलिस को दुकान की पहली मंजिल पर कमरे में पटाखे रखे मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 19 डिब्बी चकरी, 12 डिब्बी बिजली बम, 35 डिब्बी बिजली चकरी, एक पैकेट लड़ी, 43 डिब्बी कलर स्पार्कल, आठ डिब्बे विशाल कलर स्पार्कल, 6 डिब्बे रॉक पेंसिल, 7 डिब्बी 100 केएमवी वाली लड़ी, 28 डिब्बी परी स्पार्कल, 10 डिब्बे बिजली क्रैकर्स, 35 डिब्बी लड़ी बम छोटा पैकेट लायन छाप, 8 डिब्बे हीना स्पार्कल, 10 डिब्बी सुपर मारियो, 25 छोटी डिब्बी मुर्गा छाप लड़ी, 12 डिब्बे सुनरेक चकरी, 3 डिब्बी सुपर टॉर्च पेंसिल, 9 डिब्बे अशोका ग्राउंड चकरी, एक डिब्बे लुनिक रॉकेट, 8 डिब्बी फ्लावर पॉट स्पेशल, 3 डिब्बी डिलक्स ग्राउंड चकरी, एक डिब्बी हरी माधवन रॉकेट, 2 डिब्बी पेरिस फेस्टिवल पेंसिल, 6 डिब्बी किड्स कैंडल, 2 डिब्बी रोहिनी रॉकेट, 1 डिब्बी ड्रैगन फ्रूट, 1 डिब्बी गुड़िया प्रीमियम स्पार्कल, 2 डिब्बी जय भवानी कलर टार्ट, 10 डिब्बी सुपर मारियो पटाखे मिले। आरोपी अवैध पटाखों के भंडारण के बारे में कोई कागजात नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी क्षेत्र में लगातार मिल रहे अवैध पटाखे
अवैध पटाखों का स्टॉक लगातार मिल रहा है। गांव रिढाऊ में 28 सितंबर को ग्रामीण के घर में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट तक हो गया था। इसमें बच्चे व दो महिलाओं की जान चली गई थी। पुलिस अवैध पटाखा भंडारण पर लगातार दबिश दे रही है। ब्लास्ट के कुछ दिन बाद खरखौदा में अवैध पटाखे पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद 10 अक्तूबर को गांव नाहरी में घर में बने गोदाम में पटाखे मिले थे। 14 अक्तूबर की रात को गांव भैंरा-बांकीपुर व गोहाना के आदर्श नगर में पटाखों के स्टॉक मिल चुके हैं। साथ ही 16 अक्तूबर को कुंडली टीडीआई में बुटिक के अंदर पटाखे मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed