फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Security guard riding a bike died due to collision with a canter

Sonipat: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार सुरक्षा गार्ड की मौत, साथी गंभीर, बागपत से बहालगढ़ काम पर आ रहे थे दोनों

Sun, 05 Nov 2023 01:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 01:19 PM IST
सार

दोनों यूपी के बागपत से सोनीपत के बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में नौकरी करने आ रहे थे। मृतक बागपत के गांव लुहारी का रहने वाला है। घायल साथी बागपत के भोड़ा गांव का रहने वाला है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Sonipat: Security guard riding a bike died due to collision with a canter
Bahalgarh Police Station, Sonipat बहालगढ़ पुलिस थाना, सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-334 बी पर गांव खेवड़ा बाईपास पर कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। दोनों बागपत के सोनीपत के बहालगढ़ आ रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव भोड़ा निवासी प्रवीन कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह तथा उनके साथी गांव लुहारी निवासी रवि कुमार बहालगढ़ स्थित ब्रैक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। वह बागपत से बहालगढ़ बाइक से सफर करते हैं। वह तथा उनके साथी शनिवार रात को बाइक पर सवार होकर बहालगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब वह गांव खेवड़ा बाईपास पर पहुंचे तो इसी दौरान कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका साथी कैंटर में फंस गया। जिस पर चालक उसे दूर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में आरोपी कैंटर को मौके पर छोडक़र भाग गए। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए और प्रवीन को भी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रवि की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में प्रवीन के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed