फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, school, no teacher

शिक्षक से लेकर इंचार्ज तक सब गायब, स्वीपर ने कराई प्रार्थना

Tue, 28 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 28 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
sonipat, school, no teacher
इंचार्ज व शिक्षकों की गैरहाजिरी में बच्चों की प्रार्थना कराता प्राथमिक पाठशाला का स्वीपर। - फोटो : bureau
स्कूलों में शिक्षकों की ओर से बच्चों के भविष्य से किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, यह जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से मंगलवार को चलाए गए छापेमारी अभियान में सामने आया। डीईओ ने प्राथमिक पाठशाला के अलावा डीईईओ कार्यालय में छापेमारी की, जहां अधिकतर नदारद मिले। डीईओ की छापेमारी के दौरान मोहन नगर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक से लेकर इंचार्ज भी गैरहाजिर मिले। उनकी गैरहाजिरी में कार्यरत स्वीपर ने ही बच्चों को प्रार्थना करवा उन्हें कक्षाओं में भेजा। वहीं, डीईओ को मॉडल टाउन स्थित डीईईओ कार्यालय में क्लर्क से लेकर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तक छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है, जिसके लिए डीईओ ने डीईईओ को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

10 मिनट देरी से पहुंचीं इंचार्ज
शिक्षा विभाग की ओर से सर्दी के चलते स्कूल का समय सुबह 9:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक किया हुआ है। वहीं, कार्यालयों का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक किया हुआ है। स्कूलों व कार्यालयों में अध्यापकों व कर्मचारियों के समय पर आने का पता करने के लिए मंगलवार को डीईओ जिले सिंह शर्मा सबसे पहले मोहन नगर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सुबह 9:22 बजे पहुंचे। डीईओ ने बताया कि 9:30 मिनट तक पाठशाला में न तो वहां की इंचार्ज पहुंची और न कोई शिक्षक पहुंचा। इसके चलते स्कूल में कार्यरत स्वीपर ने 9:30 बजे बच्चों की प्रार्थना करवाई। प्रार्थना के बाद 9:40 मिनट पर सबसे पहले पाठशाला की इंचार्ज पहुंचीं, जबकि कोई शिक्षक पाठशाला में नहीं पहुंचा। इसके बाद डीईओ पाठशाला से निकलकर लगभग 10 बजे मॉडल टाउन स्थित डीईईओ कार्यालय में पहुंचें, जहां क्लर्क से लेकर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तक छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। दोनों मामलों में डीईओ ने डीईईओ से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

ये टीचर व कर्मचारी मिले गैरहाजिर
मोहन नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला में 185 बच्चे पढ़ाई करते हैं। इसमें एक इंचार्ज व छह शिक्षक कार्यरत हैं। डीईओ के औचक निरीक्षण में उनके सामने तक इंचार्ज समेत सातों शिक्षक गैरहाजिर मिले, जिनमें इंचार्ज कमला, अध्यापिका ज्ञानदेवी, राजवंती, कविता, सत्यावती, किरण व टीचर मनोज शामिल हैं। वहीं डीईईओ कार्यालय में क्लर्क कर्मबीर सिंह, पवन कुमार, असिस्टेंट कप्तान सिंह, प्रोमिला देवी, अनुभाग अधिकारी सुनील कुमार व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रमेश कुमार गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाह कर्मचारियों को नहीं बख्शा जाएगा
शिक्षकों व कर्मचारियों की स्कूलों व कार्यालयों में ड्यूटी जांचने को मोहन नगर के प्राथमिक पाठशाला व मॉडल टाउन में डीईईओ कार्यालय का दौरा किया गया, जहां प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों से लेकर इंचार्ज तक सभी गैरहाजिर मिले। इनकी गैरहाजिरी में स्वीपर ने बच्चों की प्रार्थना करवाई। वहीं, डीईईओ कार्यालय में भी क्लर्क से लेकर डिप्टी सुपरिंटेंडेंट गैर हाजिर मिले। इसके लिए डीईईओ से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके बाद इन सभी नदारद कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी लापरवाह कर्मचारी को नहीं बख्शा जाएगा।
-जिले सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed