फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Sanitation and fire brigade workers started serial hunger strike

सोनीपत: सफाई व दमकल कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की, रोजाना 21 कर्मचारी होंगे शामिल

Mon, 25 Sep 2023 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 03:58 PM IST
सार

मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 अक्तूबर को रोहतक में राज्य स्तरीय रैली करके आंदोलन का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
Sonipat: Sanitation and fire brigade workers started serial hunger strike
धरने पर बैठे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय में सफाई व दमकल कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। 25 से 29 सितंबर तक रोजाना 21 कर्मचारी भूख हड़ताल में शामिल होंगे। उनकी मांग है कि सरकार ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों के हित में जो भी वादे किए थे, उनको जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

 

जिला प्रधान राजा भाई ने सोमवार को 21 कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। जिला सचिव संदीप तूर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। 29 सितंबर तक सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 अक्तूबर को रोहतक में राज्य स्तरीय रैली करके आंदोलन का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन

 

इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ की सब कमेटी की कन्वीनर कमलेश, ममता रानी, सोनू बोहत, विशाल, इकाई प्रधान भारत कंडेरा, इकाई सचिव दीपक बोहत, विक्रम, विजय, अजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed