{"_id":"5876780a4f1c1bc156ba83de","slug":"sonipat-sanghrash-samiti-protest-with-black-flage","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष समिति ने काले झंडे लेकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष समिति ने काले झंडे लेकर किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो खरखौदा
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते संघर्ष समिति सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट से आईएमटी को हरी झंडी मिलने के बाद भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने सरकार व वांडा ग्रुप का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। जमीन अधिग्रहण के विरोध में चल रहे स्थल पर एकत्रित हुए समिति सदस्यों ने अपना विरोध जताते हुए काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति के प्रधान हंस राज राणा की अध्यक्षता में समिति सदस्य बुधवार को धरना स्थल पर एकत्रित हुए। हंस राज राणा ने कहा कि उपजाऊ भूमि पर प्रदेश सरकार वांडा ग्रुप का प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए देना चाहती है। ऐसे में समिति उच्च न्यायालय में वांडा ग्रुन को जमीन देने के खिलाफ अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में इस बात पर ध्यान आकर्षित किया जाएगा कि राजधानी क्षेत्र के चारों ओर अर्थ व्यवस्था को चोट पहुंचाते हुए वांडा ग्रुप को जमीन देकर सुरक्षा मानकों को भी ताक पर रखा जा रहा है। समिति सदस्यों ने काले झंडे दिखाकर सरकार व वांडा ग्रुप के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर मुकेश दहिया, जयप्रकाश गढी, नफे, शमशेर राणा, सुबे सिंह, राजेंद्र, जगबीर, धारा सिंह, रायसिंह आदि मौजूद रहे।