फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, pragnent

छह साल पहले नलबंदी, पेट बड़ा तो जांच में निकली गर्भवती

Mon, 27 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
sonipat, pragnent
अस्पताल में परेशान बैठी पीड़ित महिला। - फोटो : bureau
गांव कथूरा की एक महिला ने सामान्य अस्पताल में गांव की एएनएम की सलाह पर नलबंदी करवाने के छह साल बीत जाने के बाद महिला फिर से चार माह की गर्भवती हो गई। तीन माह तक उसे पता तक नहीं चला कि वह गर्भवती है। जब पेट का आकार बढ़ा तो उसने जांच कराई। जांच कराने पर उसे पता चला कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन

सोमवार को गोहाना के सरकारी अस्पताल में पहुंची महिला प्रीति ने बताया कि उसने करीब छह साल पहले नलबंदी का ऑपरेशन कराया था। अब अचानक उसके पेट का आकर बढ़ने लगा तो उसने जांच कराई, जिससे पता चला कि वह गर्भवती है। वह बनवासा पीएचसी में गई, जहां उसे कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। अब वह दो दिन से सामान्य अस्पताल के चक्कर लगा रही है। कोई अधिकारी या कर्मचारी बताने के लिए तैयार नहीं की ऑपरेशन किसने किया था और अब इस समस्या का क्या समाधान होगा।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसका एक लड़का और एक लड़की है। 12 दिसंबर 2011 में उसने सामान्य अस्पताल में नलबंदी करवा ली थी। अब चिकित्सकों ने उसकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला काफी पुराना है। रिकॉर्ड देखने व महिला की जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-डॉ. दिनेश छिल्लर, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed