फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Power cut off to Kingsbury Society for not depositing outstanding by bills TDI management

Sonipat: TDI प्रबंधन ने नहीं भरा 7.62 करोड़ का बिल, किंग्सबरी सोसाइटी की काटी बिजली, 2500 परिवारों को संकट

Mon, 12 Dec 2022 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 10:14 PM IST
सार

बिजली निगम की ओर से बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया बिल नहीं भरा गया। बिजली निगम के उपमंडल अभियंता की टीम ने कार्रवाई की है। बिल की बकाया राशि जमा न होने तक कनेक्शन नहीं जुड़ेगा। 

विज्ञापन
Sonipat: Power cut off to Kingsbury Society for not depositing outstanding by bills TDI management
बिजली निगम की ओर से किंग्सबरी सोसाइटी का काटा गया कनेक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में तनेजा डेवलेपर्स इंफ्रास्ट्रक्चर (टीडीआई) प्रबंधन की ओर से बकाया 7.62 करोड़ रुपये का बिल जमा न कराने पर बिजली निगम की टीम ने किंग्सबरी सोसाइटी के तीन कनेक्शन काट दिए हैं। अब किंग्सबरी सोसाइटी के फ्लैटों में रहने वाले 2500 परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। बिजली कनेक्शन काटने के बाद फ्लैट में अब सोसाइटी में डीजी सेट चलाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से टीडीआई प्रबंधन को बकाया बिल जमा कराने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे थे। उसके बावजूद टीडीआई प्रबंधन ने छह माह से बिल की बकाया राशि जमा नहीं कराई। राई के उपमंडल अभियंता का कहना है कि प्रबंधन की तरफ से जब तक बकाया बिल की राशि जमा नहीं कराई जाएगी, तब तक बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। रेजिडेंट्स का कहना है कि बिल्डर ने बकाया राशि जमा नहीं कराई तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


टीडीआई बिल्डर ने कई अलग-अलग सोसाइटी बना रखी है। जिनमें किंग्सबरी सोसाइटी व टस्कन सिटी भी शामिल हैं। बिजली निगम की ओर से इन सोसाइटी के लिए बार-बार बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। टीडीआई के नवज्योति प्राइवेट लिमिटेड के कनेक्शन पर 1 करोड़ 97 लाख 70 हजार 182 रुपये बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टीडीआई के दूसरे कनेक्शन पर 2 करोड़ 36 लाख 63 हजार 284 रुपये बकाया है। इसके साथ ही तीसरे कनेक्शन पर 3 करोड़ 28 लाख 56 हजार 788 रुपये बकाया है। तीनों कनेक्शनों पर करीब छह माह से यह राशि बकाया है।

नोटिस जारी करने के बावजूद बिल्डर की तरफ से बिल जमा नहीं कराया जा रहा था। ऐसे में बिजली निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए तीन कनेक्शनों को काट दिया है। अब सोसाइटी के रेजिडेंट्स को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। 

किंग्सबरी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से पदाधिकारी संजय छाबड़ा, मुकेश तुषीर, सुमित सिंगला, संदीप ने बताया कि सोसाइटी में 3300 फ्लैट हैं। जिनमें 2500 परिवार रहते हैं। हर परिवार बिजली बिल 6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से जमा कराता है। साथ ही बिजली गुल होने पर जेनरेटर से बिजली 29 रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। रेजिडेंट्स का आरोप है कि एडवांस बिजली बिल देने के बावजूद बिल्डर की तरफ से बिल की राशि जमा नहीं कराई जा रही है। बिजली कनेक्शन काटने के बाद फ्लैट में अब सोसाइटी में डीजी सेट चलाकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

डीजल जनरेटर से बिजली आपूर्ति करने के कारण रेजिडेंट्स को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। 8 दिसंबर को वह बिल्डर से मिले थे। उस दिन बिल्डर ने बकाया राशि जमा कराने के लिए बिजली निगम से चार दिन का समय मांगा था। चार दिन बीत जाने के बावजूद बिल्डर ने बिल की बकाया राशि जमा नहीं कराई। इस पर बिजली निगम ने सोसाइटी के तीनों कनेक्शन काट दिए है। कनेक्शन कटने की वजह से अब उनकी परेशानी बढ़ गई है। 


किंग्सबरी सोसाइटी के तीन कनेक्शन काट दिए गए हैं। करीब छह माह से टीडीआई प्रबंधन पर 7 करोड़ 62 लाख 90 हजार 854 रुपये बकाया है। बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई गई। ऐसे में सोसाइटी की बिजली काटनी पड़ी। -देवेश दहिया, उपमंडल अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed