फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat players strive for victory in state level games

Sonipat News: राज्यस्तरीय खेलों में सोनीपत के खिलाड़ियों ने लगाया जीत का जोर

Tue, 18 Feb 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sonipat players strive for victory in state level games
सोनीपत। पीएमश्री स्कूलों के राज्यस्तरीय खेलों में सोनीपत के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विशेष स्थान बनाया है। प्रतियोगिता की दौड़ व शॉटपुट स्पर्धा में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को पुरसकृत किया गया। सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रामबीर सरोहा ने कहा कि राज्यस्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूलों की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता करनाल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता की आठ स्पर्धाओं में जिला स्तर पर अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता को लड़के व लड़कियों के अलग-अलग दो भागों में विभाजित किया गया था। पहले भाग में कक्षा 6 से 8 तक तक के खिलाड़ी और दूसरे भाग में कक्षा 9 से 12वीं तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सोनीपत जिले से लड़के व लड़कियों के वर्ग में दोनों भागों में 40 विद्यार्थियों का दल तीन एस्कोर्ट शिक्षकों की निगरानी में करनाल के लिए रवाना हुआ था। प्रतियोगिता में आठ स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी जीते
स्पर्धा विजेता स्थान वर्ग स्कूल
200 मीटर दौड़ : नीतू द्वितीय 6-8 (लड़की) पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ौली
200 मीटर दौड़ : पीयूष कटारिया द्वितीय 9-12 (लड़का) पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा
शॉटपुट : हिमांशु सैनी तृतीय 9-12 (लड़का) पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी उजाले खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed