फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: One room in 200 yard plot, two storey house shown in property ID

Sonipat: नगर निगम का कारनामा; 200 गज के प्लॉट में कमरा एक, प्रॉपर्टी आईडी में दिखाया दो मंजिला मकान

Sat, 14 Oct 2023 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 08:42 PM IST
सार

प्रॉपर्टी सर्वे में खामियां मिल रही हैं। विकास शुल्क जमा होने के बावजूद चार माह से पोर्टल पर बकाया दिखाई दे रहा है। वैध कॉलोनी में 30 साल से 100 गज का घर है, लोकेशन दूसरी जगह दिखाई और अब अवैध कॉलोनी में दिखाया गया।  

विज्ञापन
Sonipat: One room in 200 yard plot, two storey house shown in property ID
सामुदायिक केंद्र में शिविर के दौरान त्रुटियां ठीक कराने के इंतजार में बैठे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम की ओर से लगाए गए शिविर के दौरान पहुंचे लोगों ने प्रॉपर्टी सर्वे में हुईं खामियों का आरोप लगाया। 200 गज के प्लॉट में एक कमरा बना हुआ है और उस प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी में दो मंजिला मकान दिखा दिया गया है। इस तरह कई प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां हैं, जिनको दुरुस्त कराने के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों को दस्तावेज दिए, उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन

 

शिविर के दौरान संपत्ति कर और प्राॅपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक कराने के लिए 50 लोग पहुंचे। इनमें से 46 का मौके पर समाधान किया गया। चार शिकायतों का फील्ड सर्वे के बाद निपटान किया जाएगा।

विज्ञापन


निगम पार्षदों की मांग करने पर निगमायुक्त के आदेश के बाद निगम क्षेत्र में चार जगह शिविर लगाए गए। इनमें पहुंचे लोगों का कहना था कि प्रॉपर्टी सर्वे में हुई गड़बड़ी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां दुरुस्त कराने के लिए कई बार शिकायत दी, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगाए गए शिविर में 50 लोग शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह बोले लोग
मेरा 350 गज का घर है। प्रॉपर्टी आईडी में उस घर का साइज बड़ा दिखाया गया है। 370 से 350 गज कराने के लिए चार बार निगम अधिकारियों को दस्तावेज दे चुका हूं, लेकिन अब तक मेरी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। - चिराग आंतिल, शिव कॉलोनी।


जब मैंने घर खरीदा था, रजिस्ट्री से पहले उस घर के लिए 9600 रुपये विकास शुल्क जमा कराया था। सभी दस्तावेज देने के बावजूद घर का विकास शुल्क 1920 रुपये बकाया बताया जा रहा है, जिससे निगम अधिकारियों ने परेशानी बढ़ा रखी है। - राजबीर, आदर्श नगर।

30 साल से 100 गज का घर वैध कॉलोनी में होते हुए भी अवैध कॉलोनी में दिखा रखा है। इसकी लोकेशन पहले शुभम गार्डन के पीछे दिखा रखी थी। दोबारा शिकायत दर्ज कराई तो अवैध कॉलोनी में मेरे घर को दिखा दिया। - डॉ. महेंद्र सिंह, विकास नगर।


मैंने 200 गज का प्लॉट ले रखा है और उसमें एक कमरा बना हुआ है। निगम ने उस प्रॉपर्टी आईडी में दो मंजिला मकान बना हुआ दिखा दिया है। निगम अधिकारियों को सभी दस्तावेज देने और मौका निरीक्षण के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। - विनीत राठी, मामचंद काॅलोनी।

आज यहां लगेंगे शिविर
वार्ड-11 से 14 तक के प्राॅपर्टी मालिकों के लिए नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। वार्ड-15 व 16 के लिए अग्रवाल धर्मशाला गुड़ मंडी में लगेगा। वार्ड-17 व 18 के लोगों के लिए सेक्टर-23 स्थित अग्निशमन कार्यालय में लगाया जाएगा तो वार्ड 19 व 20 के लिए मालवीय स्कूल में लगाया जाएगा।



संपत्ति कर और प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को सुधारने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। पहले दिन 50 शिकायतों में से 46 का निपटान मौके पर कर दिया गया। वार्ड नंबर 11 से 20 में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिकों की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को शिविर लगाए जाएंगे। - राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed