{"_id":"57698cd94f1c1bb571b48199","slug":"sonipat-news-hindi-news-train-engine-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा एक्सप्रेस के इंजन का पॉवर फेल, डेढ़ घंटा खड़ी रही ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा एक्सप्रेस के इंजन का पॉवर फेल, डेढ़ घंटा खड़ी रही ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
इंजन फेल होने के बाद दूसरे प्लेटफार्म पर जाते यात्री।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से पहुंची फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14732) के डीजल इंजन का पॉवर फेल हो गया। इससे ट्रेन स्टेशन पर करीब 1 घंटा 18 मिनट गाड़ी खड़ी रही। मालगाड़ी के पॉवर इंजन को बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेेन के खराब इंजन से जोड़ा गया और करीब 2.20 बजे ट्रेन सोनीपत से दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।
मंगलवार को बठिंडा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 21 मिनट देरी से पानीपत के समालखा स्टेशन पर पहुंची। यहां पर पॉवर फेल होने से गाड़ी वहां पर 12 बजकर 17 मिनट तक करीब 1 घंटे तक खड़ी रही। यहां पर इंजन का पॉवर ठीक करने के बाद एक बार फिर ट्रेन चली और गन्नौर में दोपहर 12.32 पहुंची। यहां पर 2 मिनट के ठहराव के बाद सोनीपत में यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 28 मिनट देरी से करीब 1.02 बजे पहुंची। यहां पर फिर से इंजन का पॉवर फेल हो गया। इसे शुरुआत में ट्रेन के चालक ने दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस दौरान सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में पॉवर फेल होने की घोषणा की गई। जिसके बाद 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी (सुपर) एक्सप्रेस में यात्रियों को यात्रा करने की सूचना दी गई। इसके बाद यात्रियों ने बठिंडा एक्सप्रेस से उतरकर सुपर एक्सप्रेस में सवार हुए और दिल्ली की तरफ रवाना हुए। इधर, पानीपत की तरफ से आ रही मालगाड़ी को मेन लाइन पर रुकवाया गया और उसके पॉवर इंजन को हटाकर बठिंडा एक्सप्रेस के खराब इंजन के साथ जोड़ा गया। इस तरह दोपहर 2.20 मिनट पर सोनीपत से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
पानी के लिए भी भटके यात्री
ट्रेन में सवार यात्री देर तक ट्रेन के थमे रहने से परेशान होकर प्लेटफार्म दो पर पहुंच गए। इस बीच कई यात्री पानी को तलाशते नजर आए, लेकिन यात्रियों को प्लेटफार्म एक पर पानी नहीं मिल पाया। अपनी प्यास बुझाने के लिए ट्रेन में सवार यात्री पटरी पार करते हुए प्लेटफार्म दो पर पहुंचे। तब कहीं जाकर यात्रियों को पानी मिला। ट्रेन में सफर कर शशि कुमार, ऋषभ ने बताया पानी की भी तलाश करनी पड़ रही है। ऐसे में यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ गई थी। परेशान यात्री ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन करीब 1 बजे स्टेशन पर पहुंची थी। इसके इंजन में पावन फेल होने से करीब डेढ़ घंटा स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके बाद मालगाड़ी के पॉवर इंजन को बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन के साथ जोड़कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
-जगदेव सिंह मलिक, आरपीएफ , थाना प्रभारी