फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, rail, minister

प्रभु के दौरे को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां हुई शुरू

Tue, 21 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 21 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, rail, minister
स्टेशन पर बेंच को साफ करता कर्मचारी - फोटो : bureau
सोनीपत में रेलमंत्री सुरेश प्रभु के 26 जून के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सोनीपत रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दिन प्रभु 89 किलोमीटर लंबी सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के दौरान सोनीपत से जींद के लिए एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंत्री के दौरे के चलते रेलवे अधिकारियों की व्यस्तता बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन को साफ कर चमकाया जा रहा है। स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में क्षतिग्रस्त सड़क पर सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोनीपत और जींद को जोड़ने के लिए 2007-08 में करीब 89 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन सोनीपत से पांडु पिंडारा तक बिछाने का काम शुरू किया गया था। करीब 700 करोड़ की लागत से रेलमार्ग का निर्माण कार्य फरवरी 2016 में पूरा हो गया था। वहीं रेलवे सुरक्षा आयोग द्वारा ट्रैक को ट्रेनों के लिए सुरक्षित घोषित करते ट्रेनों के लिए 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित की थी। जिसके बाद से लगातार इसका इंतजार किया जा रहा था कि कब रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेनें दौडे़ंगी।
विज्ञापन


डीआरएम ने दिए थे तैयारी के निर्देश
सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर 17 जून को डीआरएम अरुण अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ सोनीपत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 26 जून को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर होने वाले रेलमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, स्टेशन अधीक्षक को स्टेशन की व्यवस्था को बेहतर करने व प्लेटफार्मों पर सफाई को भी दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपराधों पर रोक लगाने के लिए पैनी नजर
जाट आरक्षण आंदोलन समाप्त होने के बाद आरपीएफ व जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में अपराधों पर रोक लगाने के लिए पैनी नजर रखनी आरंभ कर दी है। ट्रेनों में दिन रात चेकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई रेललाइन के उद्घाटन को लेकर रेलवे स्टेशन पर रेलमंत्री का 26 जून को आगमन हो रहा है। सोनीपत रेलवे स्टेशन को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। तय समय पर स्टेशन को चमका दिया जाएगा।
-विजय सिंह, स्टेशन अधीक्षक

रेलमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ट्रेनों में प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
-राजकुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed