फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, pension, older

नियमों का बहाना बनाकर काट दी डेढ़ लाख बुजुर्गों की पेंशन

Sun, 26 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 26 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, pension, older
रेलवे स्टेशन से शहर में जुलूस निकाल कर केबिनेट मंत्री के आवास की ओर जाते आप कार्यकर्ता। - फोटो : bureau
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि भाजपा सरकार  सत्ता में आने से पहले बुर्जुगों को 2 हजार रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन  देने का दंभ भर रही थी, अब बड़े लड़के की उम्र 42 साल से कम व फ्रिज होने  का बहाना बनाकर डेढ़ लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी। देश में धर्म व प्रदेश  में जाति के नाम पर सियासत कर रही भाजपा को समय आने पर बुजुर्ग व प्रदेश  की जनता सबक सिखाएगी। वे शनिवार को केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक  कविता जैन के आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। आप  कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के साथ-साथ केबिनेट मंत्री का पेंशन संबंधी शर्तें थोपने के विरोध में पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


इससे पहले आप कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्र हुए, जहां प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने संबोधित किया। जयहिंद ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन को लेकर आदमी पार्टी ने एक आंदोलन की शुरुआत की है जिस की शुरूआत  सोनीपत से हुई है। अभी इस आंदोलन को लेकर गांव-गांव और सभी जिलों मेें किया  जाएगा। प्रदेेश में चल रहे जाट आरक्षण पर भी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि कोर्ट में मामला है। कोर्ट जो भी फैसला करे हमारी पार्टी उसका सम्मान करेगी। वही प्रदेश में हुए हिंसा के लिए जहां की  राजनीतिक पार्टियां जिम्मेवार है। साथ ही दल अपनी सियासत चमकाने के लिए नूराकुश्ती कर रही हैं। ताकि अपना-अपना नाम बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed