{"_id":"57604d154f1c1bc61011baf7","slug":"sonipat-news-hindi-news-napkin-machine-install","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जुलाई तक लगाई जाएंगी 1000 नैपकिन वेंडिंग एंड डेस्ट्रॉयिंग मशीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 जुलाई तक लगाई जाएंगी 1000 नैपकिन वेंडिंग एंड डेस्ट्रॉयिंग मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजश्री व अन्य
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में 31 जुलाई तक सार्वजनिक स्थलों पर 1000 नैपकिन वेंडिंग एंड डेस्ट्रॉयिंग मशीन स्थापित कर देगा। यह जानकारी जेसीआई की सर्वप्रथम महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री भजे ने दी। वह जोन-1 के अध्यक्ष जितेंद्र मान और गोहाना चैप्टर के अध्यक्ष विशाल गोयल के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। राजश्री तीन दिन के पंजाब एवं हरियाणा के दौरे पर आई हैं।
उन्होंने बताया कि जेसीआई की स्थापना के 60 वर्ष में प्रथम बार कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी है। जेसीआई प्रत्येक जोन में 100 नैपकिन वेंडिंग एंड डेस्ट्रॉयिंग मशीन लगाएगी। यह मशीन 15 हजार रुपये से 25 हजार रुपये मूल्य की होंगी। प्रयोग के बाद जब नैपकिन को इस मशीन में डाला जाएगा तो मशीन उसे चूरे में बदल देगी। वहीं जेसीआई के गोहाना चैप्टर के अध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि गोहाना में यह मशीन बीपीएस महिला विवि में लगाई जाएगी। इस मौके पर सतीश भगत, डॉ. पीके पालीवाल, संजय मुदगिल, डॉ. रमेश नागवान, यश मल्होत्रा, विनय बजाज, डॉ. संदीप चहल, जयेश आहूजा, डॉ. राम प्रसाद, शिव जैन, नरेश सेठी, पंकज जैन, धर्मपाल भनवाला, अनिल गोयल व महिला अध्यक्षा अरुणा जैन आदि उपस्थित थे।