फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, water

खुबूड़ू झाल पहुंचीं एसडीएम, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की

Sun, 29 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 29 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी (ना.) मनीषा शर्मा ने खुबडू झाल पर दर्जनभर गांवों के लोगों की बैठक लेते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी गांवों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी बाहरी असामाजिक तत्व को अपना आपसी भाईचारा खराब करने की अनुमति न दें।
विज्ञापन


बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें रख। इनमें मुख्य रूप से गांव सरढ़ाणा के निवासियों ने स्कूल की  चारदीवारी का निर्माण, बजाना कलां के लोगों ने स्कूल के संदर्भ में तथा बली के ग्रामीणों ने अस्पताल की निशानदेही और आहुलाना के लोगों ने डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत दी। इनके अलावा खुबडू के ग्रामीणों ने 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जे दिलाने और पुगथला के लोगों ने गोचरान भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांगें रखी। उपमंडल अधिकारी (ना.) मनीषा शर्मा ने सभी समस्याओं की गंभीरता से सुनवाई करते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी मांगों को पूरा करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी ओमप्रकाश ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांतिभंग करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें या उपमंडल अधिकारी (ना.) को दें। इस मौके पर गन्नौर के तहसीलदार हरिओम अत्री पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंच तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed