फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, politics, meeting with dc

प्रशासन के साथ बैठक बेनतीजा, जारी रखेंगे भूख हड़ताल

Sat, 11 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 11 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, politics, meeting with dc
भूख हड़ताल पर बैठने वाले समुदाय के नेतागण। - फोटो : bureau
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित जाट न्याय धरना शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को सुबह ही भूख हड़तालियों की संख्या बढ़ गई थी। एक और बुजुर्ग के भूख हड़ताल पर बैठने से इनकी संख्या 4 हो गई। गौरतलब है कि बुधवार को धर्मसिंह और जयसिंह ने भूख हड़ताल शुरू की थी। गुरुवार को हवा सिंह दहिया ने भूख हड़ताल पर बैठते हुए संख्या 3 पर पहुंचा दी थी। शुक्रवार को सुखबीर फौजी, शाहपुर भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस तरह से यह संख्या 4 हो गई। शुक्रवार को ही समिति और प्रशासन के बीच बैठक भी हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने भूख हड़ताल तोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट मना कर दिया। बाद में शाम के समय बैठक कर निर्णय लेने की बात कही। बैठक में भी भूख हड़ताल और धरने को ज्यों का त्यों रखने का फैसला लिया गया है। साथ ही फैसला लिया गया है कि भूख हड़ताल पर अब और कोई नहीं बैठेगा। दूसरी ओर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह ही रही। इसमें शहर के चौक-चौराहों पर अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा रेलवे ट्रैक, नहरी पानी, जीटी रोड और गोहाना में विशेष सुरक्षा इंतजाम जारी रखे गए।
विज्ञापन


भूख हड़ताल वालों के लिए लगाए 2 कूलर
अत्यधिक गर्मी के चलते किसी भूख हड़ताली की तबीयत न खराब हो। इसके लिए प्रशासन ने एहतियातन पंडाल में 2 कूलर लगवाए हैं। शुक्रवार को लगाए गए दोनों कूलर जहां भूख हड़ताली बैठे हैं, वहीं पर रखे गए हैं। दिन के समय अधिक गर्मी के चलते पंडाल में कोल्ड ड्रिंक भी जमकर पिलाई गई।
विज्ञापन


अभद्र भाषा का न करें प्रयोग, मंच से घोषणा
धरने के दौरान जाट नेताओं द्वारा बार-बार मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग न करने की अपील की गई। बताया गया है कि अभद्र भाषा के प्रयोग के चलते धरनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने आपत्ति उठाई थी। इसी वजह से बार-बार अपील की गई। कहा जा रहा है कि इसी वजह से गुरुवार को भी कुछ महिलाओं ने आपत्ति उठाई थी। अब दोबारा ऐसी स्थिति न हो इसीलिए समिति के पदाधिकारी इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को नुकसान पहुंचाने की नहीं है इच्छा
जीवनयापन के लिए सभी जातियां एक-दूसरे पर निर्भर हैं और सभी परस्पर एक दूसरे का सम्मान करते हैं। यह बात जाट नेताओं ने आज उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग और उप पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक हरदीप सिंह दून से आरक्षण के संबंध में आयोजित बैठक में कही। प्रशासन व जाट नेताओं के बीच सकारात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ और दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर भरोसा जताया। जाट नेताओं ने कहा कि अलग-अलग जातियां तो वृक्ष की टहनियों की तरह है, जबकि उनका तना तो एक ही है। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय के लोग न तो उपद्रवी हैं और न ही किसी को नुकसान पहुंचाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग से वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं। जाट नेताओं ने पुन: आश्वासन दिलाया कि उनका धरना शांतिपूर्वक रहेगा और असामाजिक तत्वों को इसमें शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जाट नेताओं ने बैठक में जो बातें रखी है, उन्हें सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को तंग अथवा गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक हरदीप सिंह दून ने बैठक में कहा कि सकारात्मक सोच वाले लोगों की वजह से ही सामाजिक मूल्य आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी समाज का ही हिस्सा है और अधिकारी बुजुर्गों का मान-सम्मान करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम निशांत यादव, नगराधीश सुरेन्द्र सिंह, डा. राजेश दहिया, मूल चंद दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, सत्यवान नरवाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।


भूख हड़ताली नहीं बढ़ेंगे : राजेश दहिया
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजेश दहिया ने कहा कि हमने फैसला लिया है कि अब भूख हड़ताल करने वालों की संख्या नहीं बढ़ेगी। जो 4 लोग बैठे हैं और जब तक बैठेंगे वे ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे। प्रशासन के अनुरोध पर ही यह फैसला लिया गया है। दहिया ने कहा कि सरकार हमारी वे मांगें मान लें, जोकि सरकार के हाथ में हैं। हम धरना और भूख हड़ताल दोनों समाप्त कर देंगे। उससे पहले हम पीछे नहीं हटने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed