फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, police

तीसरे दिन रहा अफवाहों का बाजार गर्म, पुलिस ने लगाई दौड़

Wed, 08 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 08 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, police
धरने को संबोधित करते हुए समुदाय के नेता। - फोटो : bureau
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर जाट न्याय धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरने में मौजूद समाज के लोगों की संख्या में वृद्धि तो हुई थी, लेकिन साथ ही अफवाहों का दौर भी गर्म रहा। मंगलवार सुबह ही अफवाह उड़ गई थी कि आज जीटी रोड पर जाम किया जाएगा। प्रशासन सतर्क हुआ और जीटी रोड पर चौकसी बढ़ा दी। दोपहर बाद रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने की अफवाह उड़ी। दूसरी ओर धरना स्थल पर भी समुदाय के ही दो लोगों के बीच विवाद हो गया। दोपहर के समय माइक पर बोलने को लेकर कहासुनी हुई थी, हालांकि जल्द ही अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। बताया यह भी जा रहा है कि सोमवार रात को दो लोगों के बीच धरनास्थल के पास हाथापाई भी हुई थी। हालांकि समिति के पदाधिकारियों ने इससे इंकार किया है। उनका कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। धरना शांतिपूर्वक तरीके से ही चल रहा है।
विज्ञापन

===================
जांच में सूचनाएं निकलीं अफवाह
धरने को लेकर मंगलवार को शहर में अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। सुबह के समय जहां सूचना मिली थी कि जीटी रोड जाम किया जाएगा, वहीं दोपहर बाद रेलवे रोड पर जाम लगाने की सूचना मिली थी। जब जांच की गई तो दोनों ही सूचनाएं अफवाह निकली। जाट समुदाय के नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ शांतिपूर्वक धरना ही दे रहे हैं। हालांकि अफवाहों के चलते प्रशासन पूरा सतर्क दिखाई दिया। विशेषतौर पर जीटी रोड और रेलवे लाइन की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


माइक को लेकर हुआ विवाद
मंगलवार को दोपहर के समय माइक को लेकर विवाद हो गया था। हुआ यूं कि धरने के दौरान पहले दिन से नियम बना रखा गया है कि माइक पर बोलने से पहले अपना नाम लिखवाना होता है, लेकिन मंगलवार को बिना नाम लिखवाए ही एक व्यक्ति बोलना चाहता था, जिससे कि अन्य ने आपत्ति उठा दी। इसी बात को लेकर एक बार विवाद हो गया था, हालांकि मुअजिज लोगों की मौजूदगी में विवाद को तुरंत सुलझा दिया गया। बताया गया है कि सोमवार रात को धरनास्थल के पास ही दो लोगों के बीच हाथापाई हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय में जाने दिए गए वाहन
धरने के तीसरे दिन मंगलवार को ही निजी वाहनों को सचिवालय में प्रवेश करने दिया गया। लघु सचिवालय के मुख्य रास्ते पर लगे बेरीकेट को थोड़ा साइड में रखकर यह काम किया गया। बता दें कि रविवार और सोमवार को निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बैन थी, लेकिन शांतिपूर्वक धरने को देखते हुए मंगलवार को निजी वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया गया था।

जसिया में बुलाई है बैठक, लेंगे फैसला
रोहतक के जसिया गांव में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में धरने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में प्रदेश भर के जिला पदाधिकारियों और प्रदेश के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए सोनीपत से राजेश दहिया एवं अन्य पदाधिकारी भी जसिया जाएंगे।

कोई विवाद नहीं है, शांतिपूर्वक चल रहा है सब : दहिया
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजेश दहिया ने बताया कि धरने के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ। छोटी-मोटी बातचीत तो हो ही जाती है। नियम है कि माइक पर बोलने से पहले लिस्ट में नाम लिखवाना होता है। बस इसी को लेकर समझाया गया था, विवाद जैसी तो कोई बात ही नहीं थी। दहिया ने कहा कि धरना पूरी तरह से शांतिपूर्वक चल रहा है। अगर सरकार हमारी दो मांगें मान लें जोकि शहीदों को नौकरी और मुआवजे की है, तो हम धरना उठा लेंगे। कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं, लेकिन सरकार को आरक्षण के संदर्भ में अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए।

पुलिस पर पड़ रहा है असर
जाट आरक्षण के लिए चल रहा जाट न्याय धरना पुलिस के कामकाज को पूरी तरह से प्रभावित कर रहा है। रविवार से शुरू हुए धरने के बाद से पुलिस की आधी ताकत तो सुरक्षा व्यवस्था में ही खर्च हो रही है। बची हुई आधी ताकत से पुलिस अपराधों से लड़ रही है। इसी वजह से शनिवार से लेकर सोमवार तक तीन दिन में केवल 6 लोगों को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई।


अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। एक दिन पहले दिल्ली बार्डर पर एकत्रित जाटों द्वारा जीटी रोड जाम करने की प्लानिंग की सूचना मिली थी, लेकिन प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत करके वापस भेज दिया था। सोनीपत धरना पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
-के. मकरंद पांडुरंग, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed