{"_id":"5751d3a14f1c1b7d2810c913","slug":"sonipat-news-hindi-news-jat-andolan-dc-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तों के साथ आंदोलन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्तों के साथ आंदोलन की अनुमति
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी की कंपनी के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए गोहाना प्रशासन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति को डीसी कार्यालय की ओर से धरना तथा मीटिंग के लिए परमिशन मिल गई है। हालांकि यह अनुमति शर्तों के साथ दी गई है। दूसरी ओर आंदोलन को लेकर तैयार हुए प्रशासन ने शुक्रवार को जिलेभर में कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला। गोहाना, गन्नौर और सोनीपत में हुए फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बल भी शामिल थे। सोनीपत के ग्रामीण इलाकों में विशेषतौर पर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की उपस्थित मार्च में दिखाई गई। हालांकि शहर में केवल तीन बसों और तीन जिप्सियों के सहारे ही फ्लैग मार्च पूरा किया गया।
इस आधार पर मिली है परमिशन
उपायुक्त की ओर से जारी की गई परमिशन में शर्तें भी रखी गई हैं। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश दहिया के नाम जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि मीटिंग या धरने का आयोजन शांतिपूर्वक होना चाहिए। धरना स्थल पर 150-200 से अधिक लोग न हों। यहां पर कोई भी वक्ता उत्तेजक भाषण नहीं देगा, जिससे समाज में भाईचारा बिगड़े। कोई भी वक्ता किसी जाति या धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना माइक का प्रयोग नहीं होगा। धरना स्थल पर फैले कूड़े को कूड़ेदान में डलवाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति निश्चित स्थान पर आने के लिए ट्रैक्टर ट्राली एवं चौपहिया वाहन का प्रयोग नहीं करेगा।
सभी जेसीबी को एक स्थान पर एकत्र करने के निर्देश
उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने जिले में जेसीबी मशीन के निजी प्रयोग पर रोक लगा दी है। पांडुरंग शुक्रवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में जाट आरक्षण को लेकर संघर्ष समिति द्वारा की गई प्रदर्शन की घोषणा के मद्देनजर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी जेसीबी को किसी एक स्थान पर एकत्र कर लिया जाए ताकि ऐसी भारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं हो सके। मीटिंग में उप महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक एचएस दून ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोड, रेलमार्ग को अवरुद्ध करने तथा नहरों को क्षतिग्रस्त करने जैसी घटनाओं को कतई सहन नहीं किया जाएगा और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा, एसडीएम निशांत यादव, एसडीएम गोहाना अजय कुमार, एसडीएम गन्नौर सुभिता ढाका, एसडीएम खरखौदा राजीव अहलावत, सीटीएम सुरेंद्र सिंह, डीआरओ सुरेश कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी भारती डबास, डीएसपी खरखौदा, प्रदीप कुमार, डीएसपी गन्नौर ओमप्रकाश, डीएसपी गोहाना राजीव देशवाल सहित सभी सुरक्षा बलों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील
जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा पांच फरवरी को प्रदर्शन की घोषणा के चलते सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पूरे जिला में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च में हरियाणा पुलिस, आईटीबीपी, आरएएफ, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों की टुकडियां शामिल थी। सोनीपत में उपमंडल अधिकारी (ना.) निशांत यादव व डीएसपी मुकेश जाखड़ के नेतृत्व में जिला पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च शुरू किया गया। यह फ्लैग मार्च बडवासनी गांव से होते हुए हुल्लाहेड़ी, किलोहड़द, ठरू उल्देपुर, जाहरी और कुराड़ गांव होते जीटी रोड पर पहुंचा। यहां से हसनपुर सहित जीटी रोड के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सुरक्षा बल गांवों में घूमे और यहां ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
तीन कंपनियां आज करेंगी मॉकड्रिल
गोहाना। एसडीएम अजय कुमार ने कहा कि गोहाना प्रशासन ने आंदोलन के लिए पांच कंपनियों की मांग की है। एक आईटीबीपी की कंपनियां पहले ही गोहाना पहुंच चुकी है। वहीं शनिवार सुबह तक एक एचपीए और एक कंपनी एचएपी की पहुंच जाएगी। दोनों कंपनियों के गोहाना पहुंचते ही शनिवार को तीनों कंपनियों द्वारा मॉकड्रिल किया जाएगा। फिलहाल स्थानीय पुलिस व आईटीबीपी कंपनी फ्लैग मार्च निकाल रही है।
आमजन को नहीं होने दी जाएगी परेशानी : डीएसपी
गोहाना उपमंडल के नवनियुक्त डीएसपी राजीव देशवाल ने कहा कि किसी भी तरह कोई रोड जाम व उपद्रव नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा आज जन को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अगर कोई कानून के विरुद्ध चलेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।