{"_id":"578148734f1c1b6f0c7fd62a","slug":"sonipat-news-hindi-news-health-checkup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने की 9 तारीख को होगी गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने की 9 तारीख को होगी गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं को जानकारी देते सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत जिले में शनिवार से नागरिक अस्पताल से हुई। योजना का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच हर महीने की 9 तारीख को डॉक्टर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएंगी। इससे ऊपर के स्तर की सारी स्वास्थ्य संस्थाएं मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर मुफ्त की जाएंगी तथा सभी लैब टेस्ट और अल्ट्रासाउंड भी मुफ्त होंगे।
इस संबंध में डॉ. पूनिया ने बताया कि अभियान के तहत नागरिक अस्पताल सोनीपत में किसी भी गर्भवती महिला को परेशानी न हो, इसके लिए स्पेशल पंजीकरण काउंटर बनाए गए। कमरा नंबर-6 में लैब बनाई गई है, जिसमें सभी गर्भवती महिलाओं के आवश्यक टेस्ट होंगे। कमरा नंबर-22 और 23 में स्टाफ नर्सों द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं का वजन और बीपी चेक करके रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इसके बाद सभी गर्भवती महिलाओं की जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा तहलान, डॉ. पुष्पा पूनिया, डॉ. अनुराधा जैन और डॉ. सतवंती शर्मा करेंगी। अभियान के तहत स्पेशल औषधि वितरण काउंटर भी बनाए गए। इस अभियान में निजी अस्पतालों में भी स्वेच्छा से मुफ्त में गर्भवती महिलाओं की जांच हो सकेगी। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. कृष्णा तहलान, डॉ. नीरज यादव नोडल आफिसर और हरीश कुमार डीपीएम आदि मौजूद रहे।