फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, cow, saint, gujarat

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को दिल्ली में डेरा डालेंगे संत

Mon, 25 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 25 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, cow, saint, gujarat
गबरू भाई लंबारिया के अस्थि कलश और परिजनों के साथ संत गोपाल दास। - फोटो : bureau
गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए अब देश भर का संत समाज नवंबर के महीने में दिल्ली में डेरा डाल देगा। गुजरात के गबरू भाई लंबोरिया के अस्थि कलश को भागीरथी में प्रवाहित करने हरिद्वार जाते हुए गोहाना रुके संत गोपाल दास ने यह बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान संत गोपालदास ने पुरानी अनाजमंडी के जैन स्थानक में शोक संतप्त परिजनों को संथारा के लिए संलेखना कर रहे गच्छाधिपति प्रकाश चंद और शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि का आशीर्वाद दिलवाया। गुजरात के राजकोट शहर में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने में हो रहे विलंब के विक्षोभ में कलैक्टरेट के सामने 18 अप्रैल को आठ गौभक्तों ने विषपान किया था। वहां के जसदन गड़रिया गांव के गबरू भाई लंबारिया की मृत्यु हो गई। 21 अप्रैल को संत गोपाल दास वहां से गबरू भाई लंबारिया के अस्थि कलश को हरिद्वार के लिए लेकर चले। अस्थि कलश के साथ मृतक गौ भक्त के भाई विहास भाई, चाचा मेहराब भाई और एक अन्य ग्रामीण अरविंद भाई भी हैं।
विज्ञापन


वादे से पीछे हट रही भाजपा सरकार
संत गोपाल दास ने बताया कि पहले गबरू भाई लंबारिया के अस्थि कलश को 26 अप्रैल को हरिद्वार में गंगाजी में प्रवाहित किया जाना था। लेकिन गौ माता के लिए अपने जीवन की  कुर्बानी देने वाले गबरू भाई से समाज को प्रेरणा मिल सके, इसके लिए उनके अस्थि कलश को अभी दो दिन हरियाणा और आगे के दो दिन उत्तर प्रदेश में परिभ्रमण करवाया जाएगा। संत गोपाल दास ने कहा कि बाकायदा अपने चुनाव घोषणा पत्र में प्रावधान करने वाली सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अब जिस प्रकार से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने से पीछे हट रही है, वह संत समाज के लिए पीड़ाकारी है। सात नवंबर 2016 को देशभर के लिए संत आर-पार के संघर्ष के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में डेरा डाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने रक्त से लिखा पत्र
आप संकल्प करें कि 22 मई के शाही स्नान से पहले आप गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने का भरसक प्रयास करेंगे। यह आग्रह संत गोपाल दास ने अपने रक्त से लिखे उस पत्र में किया है, जिसे उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ मेले में वहां के सब 13 अखाड़ों के प्रभारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed