{"_id":"66366ce21058d1b22702ced5","slug":"sonipat-newborn-baby-girl-found-on-auto-driver-s-seat-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: ममता शर्मसार... भरी दोपहरी में ऑटो चालक की सीट पर मिली नवजात बच्ची, मासूम का चेहरा देख छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: ममता शर्मसार... भरी दोपहरी में ऑटो चालक की सीट पर मिली नवजात बच्ची, मासूम का चेहरा देख छलके आंसू
Sat, 04 May 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 May 2024 10:44 PM IST
सार
दो से तीन दिन की नवजात गांव राई में मंदिर के सामने खड़े ऑटो की चालक सीट पर छोड़ी गई है। गांव के मंदिर में बाबा को चाय देने आई महिला ने नवजात को रोते देख उठाकर गले से लगाया। महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया, तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव राई में ऑटो के अंदर मिली नवजात के साथ गांव की महिला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव राई में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जन्म से महज दो से तीन दिन की ही मासूम को बेसहारा छोड़ दिया गया। नवजात को गांव राई के शिव मंदिर के सामने ऑटो चालक की सीट पर लिटाया गया था। समय रहते मंदिर में बाबा को चाय देने आई महिला की नजर मासूम पर पड़ गई वरना मासूम की जान भी जा सकती थी। नवजात को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव राई निवासी ओमदेवी ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार को दोपहर दो बजे गांव के मंदिर में बाबा को चाय देने गई थी। जब वह मंदिर के बाहर पहुंची तो वहां एक ऑटो खड़ा था। उन्होंने देखा कि एक बच्चा रो रहा था। उन्होंने देखा कि चालक की सीट पर बच्ची को लिटाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बच्ची को उठाकर सीने से लगाया और आस-पास बच्चे के मां-बाप की जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने अपने भतीजे नवीन को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लालन-पालन नहीं करने को छोड़ी बच्ची
महिला का आरोप है कि बच्ची को माता-पिता ने लालन-पालन नहीं करने के उद्देश्य से इस बच्ची को मंदिर के बाहर लावारिस छोड़ दिया है। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मासूम का चेहरा देख छलके आंसू
मासूम का प्यारा चेहरा देखकर उसे बचाने वाली महिला ने उसे गला लिया और उनकी आंखों से भी आंसू छलक गए। उन्होंने प्यार से नवजात को दुलारा तो उसने रोना बंद कर दिया। उनकी जुबान से निकला कि कैसी मां थी जो इतनी प्यारी बच्ची को जन्म देने के बाद यूं बेसहारा हालत में छोड़ दिया। अगर बच्ची सीट से गिर जाती तो उसकी जान तक जा सकती थी।