फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat-Narnaul roadways bus will now run half an hour earlier

Sonipat News: सोनीपत-नारनौल रोडवेज बस अब आधा घंटे पहले चलेगी

Sun, 19 Apr 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sonipat-Narnaul roadways bus will now run half an hour earlier
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। यात्रियों की मांग पर रोडवेज प्रशासन ने सोनीपत-नारनौल के बीच अब 35 मिनट पहले चलेगी। सुबह 8:40 के बजाय अब 8:05 बजे बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत बस अड्डे से दिसंबर 2023 तक नारनौल के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। नारनौल जाने वाले यात्रियों को रेवाड़ी से बस बदलनी पड़ती थी या रोहतक जाना पड़ता था। इससे समय अधिक लगता था वहीं पैसे भी अधिक खर्च हो जाते थे।
इन सभी समस्याओं को दूर करते हुए रोडवेज ने जनवरी 2024 में सोनीपत से नारनौल के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। शुरुआत से इस बस को चरखी-दादरी और महेंद्रगढ़ से होते हुए नारनौल तक चलाया गया।
विज्ञापन

उस रूट पर यात्री न मिलने के कारण रोडवेज के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। कुछ समय चलने के बाद इस रूट पर यात्रियों की कमी बनी रही। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण लगातार घाटे में चल रही बस को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के रिंगस में बाबा खाटूश्याम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु सोनीपत-नारनौल बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें नारनौल से रिंगस के लिए दूसरी बस बदलनी पड़ती है। बस यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रोडवेज ने मांग अनुसार बस के संचालन में बदलाव किया है।

----

सोनीपत से नारनौल के लिए सीधी बस सेवा जारी है। यात्रियों की मांग अनुसार यह बस अब सुबह 8:40 के बजाय 8:05 बजे चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
-सुरेंद्र दुग्गल, बस अड्डा पर्यवेक्षक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed