{"_id":"58dfec1a4f1c1b380763fe03","slug":"sonipat-murthal-univercity-133-caror-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 करोड़ से होंगे मुरथल यूनिवर्सिटी में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 करोड़ से होंगे मुरथल यूनिवर्सिटी में विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 133 करोड़ रुपये से कई विकास कार्य होंगे। इनसे वास्तुकला और प्रबंधन के भवन पर 37 करोड़ तथा आधुनिकतम तकनीक से युक्त क्लास रूम ब्लाक का 25 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही छात्रों को तरणताल की सुविधा भी मिलेगी जो 8 लेन का होगा। इसके निर्माण पर करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, नॉन टीचिंग के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार मई में वेतन देने के साथ बकाया एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। विवि की वित्त समिति व कार्यकारी परिषद की ओर से अनुशंसित 133 करोड़ रुपये के बजट को अनुमोदित किया गया, जिस पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मुहर लगा दी है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर ने कहा कि विवि में बनने वाले भवन को बनाते समय ऊर्जा संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन