{"_id":"6af21762968a9c263d0363e7","slug":"sonipat-illuminated-by-the-glow-of-lamps-diwali-celebrated-with-devotion-and-joy-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163666-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दीपों की रोशनी से जगमगाया सोनीपत, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दीपों की रोशनी से जगमगाया सोनीपत, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई दिवाली
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में दिवाली के मौके पर आतिशबाजी करता बच्चा। संवाद
सोनीपत। जिलेभर में रविवार को दिवाली का पर्व परंपरागत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों और प्रतिष्ठानों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते ही पूरा जिला दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। घरों के मुख्य द्वार से लेकर छतों और बालकनी तक दीयों की कतारें दिखाई दीं।
दिवाली को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह रहा। लोगों ने अपने घरों को फूलों, रंगोली और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया। शाम ढलते ही दीये और मोमबत्तियां जलाने का सिलसिला शुरू हो गया। रंग-बिरंगी झालरों और बिजली की लड़ियों से सजे मकान दूर से ही आकर्षित कर रहे थे। कई घरों में पारंपरिक तरीके से दीप सजाकर दीपोत्सव की खुशियां मनाई गईं। पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी। रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के यहां पहुंचकर उपहार देने और शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी देर रात तक जारी रहा।
मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर उमड़े श्रद्धालु
दिवाली पर धार्मिक आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न मंदिरों में शाम होते ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। लोगों ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। घरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों को भी फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। दीपों की जगमगाहट के बीच मंदिरों का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
पैतृक गांवों में पहुंचकर परिवार के साथ मनाया पर्व
दिवाली के अवसर पर सामाजिक और पारिवारिक मेल-मिलाप का भी विशेष नजारा देखने को मिला। शहरों में रहने वाले कई परिवार पूजा-पाठ के लिए अपने पैतृक गांवों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। वहीं, दूसरे शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों में काम करने वाले लोग भी परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटे। लोगों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों को उपहार दिए। त्योहार के बहाने लंबे समय बाद परिवार और रिश्तेदार एक साथ जुटे। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कम आतिशबाजी करने और दीप जलाकर खुशियां मनाने को प्राथमिकता दी। पूरे जिले में देर रात तक दीपोत्सव की रौनक बनी रही।