फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, government school now teach in english

सरकारी स्कूलों ने पकड़ी निजी स्कूलों की राह, होंगे इंग्लिश मीडियम

Thu, 16 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में लगातार घट रहे दाखिलों और निजी स्कूलों से बढ़ती स्पर्धा से पार पाने के लिए अब शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में भी इंगलिश मीडियम की शुरुआत की जा रही है। प्रथम चरण में प्रत्येक खंड की दो पाठशालाओं में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए गोहाना व कथूरा खंड के पांच स्कूलों का चयन किया गया है, जबकि मुंडलाना खंड की ओर से अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रयोग सफल होने पर इसका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए उठाया कदम
निजी स्कूलों की बढ़ती बच्चों की संख्या व सरकारी स्कूलों में कम होती जा रही बच्चों की संख्या को पूरा करने व सरकारी स्कूलों की छवि सुधारने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग का मानना है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अंग्रेजी विषय में कमजोर होते हैं। इसका मुख्य कारण प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी विषय पर ध्यान नहीं दिया जाता है। अब ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करें इसके लिए यह योजना अमल में जाई जा रही है। इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ेगी तथा अभिभावकों की जेबों पर कम बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही है अंग्रेजी विषय की मांग
सरकार का मानना है कि अब हर क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा की मांग बढ़ रही है, जिसके चलते सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में खंड स्तर पर दो-दो प्राथमिक पाठशालाओं का अंग्रेजी माध्यम के लिए चयन किया जा रहा है। गोहाना के तीन व कथूरा खंड के दो स्कूलों समेत कुल पांच स्कूलों का चयन किया जा चुका है, जबकि मुंडलाना खंड का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में होगी इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई
गोहाना खंड की पाठशालाएं
राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामगढ़
राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला शहर
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुगलपुरा
कथूरा खंड की पाठशालाएं
राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कथूरा
राजकीय प्राथमिक पाठशाला कथूरा
खंड स्तर पर दो पाठशालाओं का किया गया चयन
विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र से राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में भी इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई शुरू की जा रही है। इसके लिए खंड स्तर पर दो पाठशालाओं का चयन किया गया है। उच्च अधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से चयनित पाठशालाओं की सूची मांगी गई है।
सुभाष भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed