{"_id":"6b05958e86d491ecf606697f","slug":"protests-continue-against-land-valuation-for-high-tension-lines-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164474-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाइटेंशन लाइन के भूमि मूल्यांकन के विरोध में धरना जारी, 27 नवंबर को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाइटेंशन लाइन के भूमि मूल्यांकन के विरोध में धरना जारी, 27 नवंबर को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव जाजी में बैठक करते किसान। स्रोत: पाठक
-छह गांवों के प्रभावित किसानों ने अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में की गांवों में बैठक
-आंवली और बिलबिलान में बिना मुआवजा दिए खेतों में गड्ढे खोदने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पावरग्रिड की हाइटेंशन लाइनों के लिए भूमि मूल्यांकन और मुआवजे की मांग को लेकर छह गांवों के किसानों का गुहणा गांव में चल रहा शांतिपूर्ण धरना 167वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने निर्णय लिया कि 27 नवंबर को गुहणा धरना स्थल से छह गांवों में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर (गैर राजनीतिक) के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में मंगलवार को जाजी, मोहाना, गुहणा, भैंसवाल, आंवली और बिलबिलान गांवों में किसानों की बैठकें की गईं। इनमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।
किसान अजीत गुलिया, अनूप, भूप सिंह, युद्धविंद्र, संदीप, देवेंद्र गहलावत, रामदिया, राजसिंह ने बताया कि अनिश्चितकालीन अनशन को समाप्त करवाने के बाद मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया लेकिल उनकी मांगें लंबित हैं।
विज्ञापन
किसानों के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में सुधार नीति भी जारी की गई है, लेकिन हरियाणा सरकार ने अभी तक इसे स्वीकार करते हुए राज्य स्तर पर अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे मुआवजे और भूमि मूल्यांकन को लेकर असमंजस बना हुआ है।
-- -- -- --
बिना भुगतान खेतों में गड्ढे खोदने का आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से प्रशासन आंवली और बिलबिलान गांवों में बिना मुआवजा दिए और भूमि का उचित बाजार मूल्य तय किए बिना ही खेतों में दबाव बनाकर गड्ढे खोदवा रहा है। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, बल्कि प्रभावित भूमि का उचित मूल्यांकन और पारदर्शी तरीके से मुआवजा मिलने के बाद ही काम शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
-- --
दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी पंचायत
बैठक में निर्णय लिया गया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में सोहटी गांव में प्रस्तावित लेकिन स्थगित की गई पंचायत आसपास के क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। जब तक भूमि का उचित मूल्यांकन और मुआवजे से जुड़ी मांगों का समाधान नहीं होता, उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।