{"_id":"66ace77720dd6a88440cb46e","slug":"sonipat-ed-raids-the-house-of-retired-soldier-and-taxi-driver-brothers-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: विदेश में रह रहे सेवानिवृत्त फौजी व टैक्सी चालक भाई के घर ईडी ने डाला छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: विदेश में रह रहे सेवानिवृत्त फौजी व टैक्सी चालक भाई के घर ईडी ने डाला छापा
Fri, 02 Aug 2024 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 07:34 PM IST
सार
फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है। रमेश गोहाना के गांव लाठ का रहने वाला है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में मयूर विहार की गली नंबर-24 में टैक्सी चालक के घर ईडी ने छापा डाला है। चालक के सेना से सेवानिवृत्त भाई अब विदेश में रहते हैं। पहले वह भी इसी घर में रह रहे थे। शुक्रवार को फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत लद्दाख व जम्मू के साथ ही सोनीपत में भी छापा डाला गया है।
विज्ञापन
मयूर विहार में रहे टैक्सी चालक रमेश के घर पर पहुंची ईडी की टीम ने पूरा दिन घर को खंगाला व एक टीम बैग के साथ ही कई कागजात अपने साथ ले गई। जांच में पता चला कि 2508 निवेशकों ने कुल 7 करोड़ 34 लाख, 36 हजार 267 रुपये का निवेश किया था।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि टैक्सी चालक रमेश का भाई नरेश विदेश में रहता है जो फर्जी क्रिप्टो करंसी का काम करता है। ईडी के अफसरों ने नरेश के बारे में रमेश से पूछताछ की है। रमेश का पूरा परिवार गोहाना के गांव लाठ का रहने वाला है। इनका एक तीसरा भाई महेश भी है। बताया गया है कि नरेश 1995 में आर्मी में भर्ती हुआ था जबकि ट्रेनिंग जबलपुर में हुई थी। नियुक्ति के 15 साल बाद उसने वीआरएस ले ली थी।
विज्ञापन