फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat cricketer selected for BCCI Women One Day Trophy

Haryana: सोनीपत की क्रिकेटर का BCCI महिला वन डे ट्रॉफी के लिए चयन, चंडीगढ़ टीम से खेलेगी अदिति श्योराण

Wed, 10 Dec 2025 06:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 06:22 PM IST
सार

बीसीसीआई अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में चयन से पहले अदिति ने इस साल इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। पूरे टूर्नामेंट में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लेकर आलराउंडर का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Sonipat cricketer selected for BCCI Women One Day Trophy
अदिति श्योराण, महिला क्रिकेटर - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत जिले के गोहाना के पास स्थित गांव दुभेटा गांव की बेटी अदिति श्योराण का बीसीसीआई की ओर से 13 दिसंबर से आयोजित होने वाली महिला वन-डे ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। अदिति के चयन पर परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। 16 साल की अदिति बीसीसीआई की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम से आलराउंडर के तौर पर खेलेंगी। स्तर की प्रतियोगिता और वनडे टीम के चयन मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद अदिति को आलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।  वह टाप ऑर्डर बल्लेबाज के साथ ही स्पिन गेंदबाज और चुस्त फिल्डर हैं। टीम में चयन के बाद गांव में अदिति के दादा चौधरी रघबीर सिंह और दादी मूर्ति देवी को रिश्तेदारों और गांव के लोगों से खूब बधाई मिल रही है। 

विज्ञापन


रघबीर सिंह ने पोती के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही खिलाड़ी आगे बढ़ता है। गांव के सरपंच विकास आर्य ने भी अदिति के बीसीसीआई वनडे टूर्नामेंट में चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अदिति ने स्टेट,नेशनल और बीसीसीआई लेवल पर खेलकर गांव का मान बढ़ाया है। अदिति की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में अदिति चार वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं। यूटी प्रशासन की इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति पहली महिला क्रिकेटर है। स्टेट और नेशनल स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक स्टेट मेडल और ट्रॉफी हासिल की है। गांव की इस खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी 2025 को सोनीपत में गणतंत्र दिवस पर अदिति को कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी के हाथों एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया था। 

15 अगस्त 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के प्रतिष्ठित स्टेट अवॉर्ड से भी युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक के हाथों सम्मान मिल चुका है। श्योराण सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। अदिति अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों, कोच संजीव पठानिया, अश्वनी कुमार और परिवार को देती है।

स्टेट लेवल पर अदिति का शानदार प्रदर्शन

बीसीसीआई अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में चयन से पहले अदिति ने इस साल इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। पूरे टूर्नामेंट में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लेकर आलराउंडर का प्रदर्शन किया। बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए यूटीसीए चंडीगढ़ की ओर से आयोजित ट्रायल मैचों में भी आलराउंडर के तौर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा। पिछले साल अदिति स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही थी। अदिति स्टेट लेवल पर भी अपनी टीम की इस साल कप्तान थी। 2024 में यूटीसीए के जोनल टूर्नामेंट में सबसे कम 14 साल की उम्र में कप्तानी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed