{"_id":"65943525683a199d7107c7f3","slug":"sonipat-cow-pulled-by-tying-it-to-a-car-dies-due-to-rope-entanglement-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गाय को कार से बांधकर खींचा, रस्सी का फंदा लगने से मौत, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: गाय को कार से बांधकर खींचा, रस्सी का फंदा लगने से मौत, दो पर केस दर्ज
Tue, 02 Jan 2024 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 09:39 PM IST
सार
गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में दो भाइयों ने गाय के गले में रस्सी बांध रखी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में दो भाइयों ने गाय के गले में रस्सी बांधकर उसे कार से खींचा तो फंदा लगने से गाय की मौत हो गई। गोसेवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव अगवानपुर निवासी रवि ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह गोरक्षा दल के लिए काम करते हैं। उन्हें एक कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड आनंद ने कॉल कर सूचना दी कि अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी में अमित और उसका भाई अरुण क्रूरता के साथ एक गाय के गले में रस्सी बांधकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
जब गाय नहीं चली नहीं तो उन्होंने गाय के गले में बंधी रस्सी को पिकअप बोलेरो से बांध दिया। उसने बताया कि इसके बाद गाय को गाड़ी से बांध कर बेरहमी से खींचने लगे। इससे गाय गिर गई और उसके गले में बंधी रस्सी से गाय के गले में फंदा लग गया। गला घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन