{"_id":"58b9b70b4f1c1b026e831540","slug":"sonipat-college-mdvi-not-submitted-the-certificate-students-scored-a-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज ने मदवि में नहीं जमा कराए सर्टिफिकेट, छात्रों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज ने मदवि में नहीं जमा कराए सर्टिफिकेट, छात्रों ने जड़ा ताला
अमर उजाला, गोहाना
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोहाना के राजकीय पीजी कालेज के गेट पर ताला जड़ते विद्यार्थी।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजकीय पीजी कॉलेज के गेट पर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन व मदवि के खिलाफ प्रदर्शन करते गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों ने कहा कि पहले कॉलेज प्रशासन ने प्रथम वर्ष के 49 विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट मदवि में जमा नहीं करवाए और अब उन्हें नोटिस देकर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माने के साथ शुक्रवार शाम तक सर्टिफिकेट जमा कराने का आदेश दिया। इससे छात्रों में कालेज प्रशासन व मदवि के खिलाफ रोष है। छात्रों में मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है।
सोनल, दीपक, प्रवीण आदि ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से 49 विद्यार्थियों के कागजात पंजीकरण के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में नहीं जमा कराने थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। पंजीकरण के कागजात जमा न होने से मदवि ने कॉलेज को पांच हजार रुपए प्रति विद्यार्थी लेट फीस जमा कराने को कहा है। नोटिस के अनुसार विद्यार्थियों को जुर्माना राशि जमा कराने पर ही विवि की तरफ से रोल नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने यह नोटिस छात्रों को दे दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि ये कॉलेज प्रशासन की लापरवाही है, कि उनके कागजात जमा नहीं हुए। ऐसे में अब उन्हें रोल नंबर नहीं मिलेगा, इससे उनका साल खराब हो सकता है। ऐसे में अब यह जुर्माना राशि कॉलेज को वहन करनी चाहिए।
विद्यार्थियों ने नहीं कराए मूल सर्टिफिकेट जमा
मदवि में पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थियों ने कॉलेज में अपने मूल सर्टिफिकेट जमा नहीं कराए। इस संबंध में नोटिस बोर्ड पर भी सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए नोटिस लगाया था। अब मदवि के पत्र मिलने के बाद विद्यार्थियों को लेट फीस जमा कराने के लिए कहा गया है, जिसका विद्यार्थियों को पालन करना होगा।
विज्ञापन
-वीके दहिया, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज